सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price: सोना धड़ाम, 5 सेशन में चांदी ₹25,000 लुढ़की! गोल्ड में आगे क्या रहेगा रुझान?

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:05 PM (IST)

कमजोर वैश्विक रुझानों और बिकवाली के दबाव के कारण सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। चांदी ...और पढ़ें

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट

HighLights

  1. चांदी ₹25,000 गिरकर एक साल के निचले स्तर पर।

  2. सोना ₹8,300 सस्ता होकर लगातार छठे सत्र में गिरा।

  3. वैश्विक रुझान और डॉलर की मजबूती से कीमतों पर दबाव।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| कमजोर वैश्विक रुझानों और बिकवाली के दबाव के चलते घरेलू स्तर पर चांदी और सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत में ₹9,500 रुपये की कमी दर्ज की गई और अब यह ₹1,69,500 प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यह एक साल का निचला स्तर है। पिछले साल 13 नवंबर को भी स्थानीय बाजार में इसका भाव करीब ₹1,69,000 प्रति किलोग्राम था। 5 नवंबर के बाद 5 सेशन में चांदी ₹25,000 या 13% लुढ़की है।

इसी तरह, सोने का भाव ₹1,400 गिरकर ₹1,38,600 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर आ गया है। सोने में यह लगातार छठे सत्र की गिरावट है। 9 नवंबर के बाद से सोना ₹8,300 या करीब 6% सस्ता हुआ है। HDFC सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि कमजोर वैश्विक रुझानों और भारतीय रुपये में मजबूती से घरेलू बाजार में सोने पर दबाव बढ़ा। विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 3,856.61 डालर प्रति औंस पर स्थिर रहा, जबकि चांदी एक प्रतिशत बढ़कर 47.44 डालर प्रति औंस पर पहुंच गई।

2015 के बाद अपने सबसे खराब साल

MK ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटीज रिसर्स एक्सपर्ट सैश सावंत ने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी की उम्मीदों के बीच एक साल के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद मंगलवार को हाजिर सोने में कुछ सुधार हुआ। हालांकि, सोना जनवरी के 5,602 डालर प्रति औंस के रिकार्ड स्तर से करीब 31.5 प्रतिशत नीचे है और 2015 के बाद अपने सबसे खराब साल की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने इसकी प्रमुख वजह मौद्रिक नीति को बताया।

लीड क्वांट एनालिस्ट, मुड्रेक्स अक्षत सिद्धांत के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती, अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और इजाफे की आशंका के चलते सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव बना हुआ है। एक साल से ज्यादा समय के निचले स्तर पर पहुंचने के बाद सोना फिलहाल 3,850 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर होने की कोशिश कर रहा है। वहीं, भारतीय वायदा बाजार MCX पर सोने का भाव करीब ₹1,000 गिरकर ₹1.36 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास आ गया।

ये भी पढ़ें: छोटे पुर्जों के लिए विदेशों पर निर्भर भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट 31.97 अरब डॉलर पहुंचा! चीन, अमेरिका सिंगापुर जैसे देश हैं खरीदार

चांदी में भी कमजोरी जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी करीब 47 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार कर रही है, जो लगभग एक साल का निचला स्तर है। कमजोर वैश्विक मांग की आशंका के बीच भारतीय सिल्वर ETF में भी 5% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

सोने में आगे क्या रहेगा रुझान?

LKP Securities के VP Research Analyst – Commodity and Currency जतिन त्रिवेदी के मुताबिक, सोने की कीमतों में एक बार फिर करीब 400 रुपये की गिरावट देखने को मिली। खास बात यह रही कि MCX पर सोना करीब 550 रुपये की बढ़त के साथ 1,35,000 रुपये के ऊपर खुला था, लेकिन बाद में तेजी टिक नहीं पाई और कीमतों में गिरावट आ गई।

त्रिवेदी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में COMEX गोल्ड 3,900 डॉलर के नीचे कमजोर बना हुआ है और अब 3,750 डॉलर के अहम सपोर्ट स्तर की ओर बढ़ रहा है। डॉलर की मजबूती लगातार सोने की कीमतों पर दबाव बना रही है, जिससे फिलहाल बाजार का व्यापक रुझान कमजोर बना हुआ है।

हालांकि, सोने की कीमतें अब ओवरसोल्ड जोन के करीब पहुंच रही हैं। ऐसे में यदि बाजार को कोई सकारात्मक संकेत मिलता है, तो शॉर्ट कवरिंग के चलते कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।