सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: शाम होते ही औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, ₹12500 तक गिरे दाम; इस एक वजह से आई भारी गिरावट!

Published: Mon, 16 Mar 2026 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 16 Mar 2026 05:39 PM (IST)

Gold Silver Price Today: सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ...और पढ़ें

सोना-चांदी में हाहाकार! ₹12500 तक टूटी सिल्वर, गोल्ड ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा

सोना-चांदी में हाहाकार! ₹12500 तक टूटी सिल्वर, गोल्ड ₹1.50 लाख के करीब पहुंचा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली | कारोबारी हफ्ते की शुरुआत ही सोना-चांदी के निवेशकों के लिए झटका (gold silver price crash) लेकर आई। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक कीमती धातुओं में तेज गिरावट देखने को मिली। खासतौर पर चांदी में इतनी बड़ी गिरावट (silver price crash) आई कि कीमतें एक झटके में ढाई लाख रुपए के स्तर से नीचे खिसक गईं।

आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹156,210 ₹143,193 ₹117,158 ₹251,260
मुंबई ₹156,480 ₹143,440 ₹117,360 ₹251,690
पटना ₹156,390 ₹143,358 ₹117,293 ₹251,550
जयपुर ₹156,210 ₹143,193 ₹117,158 ₹251,180
कानपुर ₹156,270 ₹143,248 ₹117,203 ₹251,280
लखनऊ ₹156,270 ₹143,248 ₹117,203 ₹251,280
भोपाल ₹156,390 ₹143,358 ₹117,293 ₹251,480
इंदौर ₹156,390 ₹143,358 ₹117,293 ₹251,480
चंडीगढ़ ₹156,100 ₹143,092 ₹117,075 ₹251,450
रायपुर ₹156,040 ₹143,037 ₹117,030 ₹251,340

वैश्विक बाजार में कितना गिरा सोना-चांदी?

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी माहौल कमजोर रहा। कोमेक्स पर सोना करीब 70 डॉलर टूटकर 5000 डॉलर (gold price today) के अहम स्तर के नीचे फिसल गया और लगभग 4991 डॉलर प्रति औंस (gold rate today) पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी में भी तेज कमजोरी आई और यह करीब 4 डॉलर गिरकर 77 डॉलर प्रति औंस (silver price today) के आसपास कारोबार करती नजर आई।

MCX पर कितना सस्ता हो गया सोना-चांदी?

इसका असर सीधे घरेलू वायदा बाजार पर पड़ा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर खबर लिखे जाने अप्रैल 2026 डिलिवरी वाला सोना 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 1,55,616 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

इस दौरान इसका हाई लेवल 1,57,523 रुपए और लो लेवल 1,54,925 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,58,466 रुपए पर क्लोज हुआ था। यानी पिछले क्लोज और आज के लो लेवल की तुलना करें तो सोना 3541 रुपए सस्ता हो गया।

वहीं मई 2026 डिलिवरी वाली चांदी में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई। कीमत 7931 रुपए गिरकर 2,51,504 रुपए पहुंच गई। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 2,57,161 रुपए और लो लेवल 2,46,864 रुपए प्रति किलोग्राम रहा।

जबकि पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,59,435 रुपए पर क्लोज हुई थी। पिछले क्लोज और आज के लो लेवल की तुलना करें तो चांदी 12,573 रुपए सस्ती हो गई।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price: दुनिया में युद्ध छिड़ा, फिर भी क्यों गिर रहा सोना-चांदी? रिकॉर्ड हाई से कितना हुआ सस्ता

अजय केडिया बोले- डॉलर ने गिराए दाम!

कमोडिटी बाजार के जानकारों के मुताबिक इस गिरावट के पीछे कई वैश्विक वजहें काम कर रही हैं। केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि,

डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में तेजी की वजह से मेटल्स पर दबाव बना है। जब डॉलर मजबूत होता है तो आमतौर पर सोना-चांदी जैसे सेफ हेवन एसेट्स पर बिकवाली बढ़ जाती है।"

इसके अलावा मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने भी बाजार की दिशा को प्रभावित किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका ने ईरान के अहम तेल निर्यात केंद्र खार्ग आइलैंड के पास सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इससे तेल बाजार में हलचल बढ़ी है और वैश्विक कमोडिटी बाजार में अस्थिरता देखने को मिल रही है।

कितने और गिरेंगे सोने-चांदी के दाम?

कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का कहना है कि,

डॉलर की मजबूती फिलहाल सोना-चांदी पर सबसे बड़ा दबाव बना रही है। उनका मानना है कि अगर यही ट्रेंड जारी रहा तो आने वाले दिनों में गिरावट और गहरी हो सकती है। सोना 1.50 लाख रुपए के नीचे और चांदी 2.40 लाख रुपए प्रति किलो तक फिसल सकती है।

यानी फिलहाल कीमती धातुओं के बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।