सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price: सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा, एक हफ्ते में कितनी बदली कीमत; चेक करें ताजा भाव

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Sat, 30 May 2026 11:10 AM (IST)

Gold Silver Price: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दोनों धातुएं सस्ती ...और पढ़ें

सोना ₹1,257 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ

सोना ₹1,257 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ

HighLights

  1. सोना ₹1,257 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।

  2. चांदी ₹2,650 प्रति किलो की गिरावट दर्ज।

  3. वैश्विक अस्थिरता और महंगाई आशंका से दाम गिरे।

आईएएनएस, नई दिल्ली। Gold Silver Price: सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः एक हजार रुपए और दो हजार रुपए से अधिक सस्ते हो गए हैं।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम (Gold Price) इस हफ्ते 1,257 रुपये कम होकर 1,56,463 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,58,720 रुपये पर था।

क्या है सोने-चांदी का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,43,320 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,44,835 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,17,347 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,18,588 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 27 मई को 1,56,072 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 25 मई को 1,58,857 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है।

चांदी का दाम 2,650 रुपये (Silver Price) कम होकर 2,63,350 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,000 रुपये प्रति किलो था। इस हफ्ते चांदी में सबसे न्यूनतम दाम 27 मई को 2,60,917 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 25 मई को 2,71,100 रुपये प्रति किलो देखा गया।

वैश्विक स्तर पर क्या है सोने-चांदी के दाम

वैश्विक अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दल 4,600 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 76 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह महंगाई बढ़ने की आशंका और अमेरिका - ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत उच्च स्तर पर रहना है।

बीते एक वर्ष में सोने और चांदी ने शानदार रिटर्न दिया है। डॉलर में इस दौरान सोने ने 37 प्रतिशत से अधिक और चांदी ने 127 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें- 'मेड इन इंडिया' का अपमान और एक ताले से किस्मत खोल अंग्रेज से लिया बदला; ऐसे खड़ा किया ₹37294 करोड़ का साम्राज्य