सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: मुंह के बल गिरे सोने-चांदी के दाम, ₹4000 तक हुआ सस्ता; देखें आपके शहर में कितनी हुई कीमत

Published: Thu, 23 Apr 2026 10:16 AM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2026 10:34 AM (IST)

Gold Silver Price Crash: गुरुवार, 23 अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें ...और पढ़ें

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

HighLights

  1. सोने-चांदी की कीमतों में 23 अप्रैल को भारी गिरावट दर्ज।

  2. MCX पर सोना आधे परसेंट, चांदी 2% से अधिक गिरी।

  3. अमेरिका-ईरान तनाव और डॉलर मजबूती से दाम प्रभावित हुए।

नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: गुरुवार, 23 अप्रैल को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। सोने की कीमत आधे परसेंट से ज्यादा गिर गई, जबकि चांदी की कीमतें 2% से अधिक टूटी। MCX पर कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों कीमती धातुओं की कीमत धड़ाम हो गई।

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की खबरों के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई, जिसके चलते अमेरिका डॉलर मजबूत हुआ लेकिन सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई। चांदी की कीमतों में लगभग 4 हजार रुपये तक की गिरावट देखी गई।

MCX पर कितनी है सोना-चांदी का दाम । Gold Rate on MCX

MCX पर आज 5 जून 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 152051.00 रुपये के स्तर पर खुला। और यह 151719.00 रुपये के निचले स्तर तक गया। सुबह लगभग 10 बजे तक इसका उच्चतम स्तर 152200.00 रहा। इस खबर को लिखते वक्त (करीब 10 बजे) यह 530 रुपये गिरकर 152127.00 प्रति 10 ग्राम (Gold Price on MCX) के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई। आज MCX पर 5 मई 2026 का चांदी वायदा भाव 242501.00 रुपये के स्तर पर खुला और यह 242220.00 के निचले और 244730.00 रुपये के उच्चतम स्तर (Silver Price on MCX) तक गया। सुबह करीब 10 बजे चांदी का रेट 244496.00 रुपये प्रति 1 किलो है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Import: 721 टन सोना और 7334 टन चांदी भारत आई, FY26 के गोल्ड-सिल्वर इंपोर्ट का डेटा जारी

Gold Silver Price on Comex: कॉमेक्स पर इस समय गोल्ड 4720 डॉलर प्रति औंस है। आज यह -0.69% सस्ता हुआ है। वहीं, चांदी -2.39% गिरकर 76 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही है।

आपके शहर में सोने-चांदी का भाव

शहर का नाम 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली में सोने-चांदी का भाव ₹154900 ₹2,65,000
अहमदाबाद में सोने-चांदी का भाव ₹154800 ₹2,65,000
पुणे में सोने-चांदी का भाव ₹154750 ₹2,65,000
लुधियाना में सोने-चांदी का भाव ₹154900 ₹2,65,000
पटना में सोने-चांदी का भाव ₹154800 ₹2,65,000
गुवाहाटी में सोने-चांदी का भाव ₹154750 ₹2,65,000
इंदौर में सोने-चांदी का भाव ₹154800 ₹2,65,000
सूरत में सोने-चांदी का भाव ₹154800 ₹2,65,000
हैदराबाद में सोने-चांदी का भाव ₹154750 ₹2,75,000
गाजियाबाद में सोने-चांदी का भाव ₹154900 ₹2,65,000
नोएडा में सोने-चांदी का भाव ₹154900 ₹2,65,000
गुरुग्राम में सोने-चांदी का भाव ₹154900 ₹2,65,000
चंडीगढ़ में सोने-चांदी का भाव ₹154900 ₹2,65,000
जयपुर में सोने-चांदी का भाव ₹154900 ₹2,65,000
मुंबई में सोने-चांदी का भाव ₹154750 ₹2,65,000
कोलकाता में सोने-चांदी का भाव ₹154750 ₹2,65,000
चेन्नई में सोने-चांदी का भाव ₹155460 ₹2,75,000
कटक में सोने-चांदी का भाव ₹154750 ₹2,75,000
केरल में सोने-चांदी का भाव ₹154750 ₹2,75,000
रायपुर में सोने-चांदी का भाव ₹154750 ₹2,65,000
नागपुर में सोने-चांदी का भाव ₹154750 ₹2,65,000
नासिक में सोने-चांदी का भाव ₹154780 ₹2,65,000
बैंगलोर में सोने-चांदी का भाव ₹154750 ₹2,65,000
वडोदरा में सोने-चांदी का भाव ₹154800 ₹2,65,000
भुवनेश्वर में सोने-चांदी का भाव ₹154750 ₹2,75,000
लखनऊ में सोने-चांदी का भाव ₹154900 ₹2,65,000
मेरठ में सोने-चांदी का भाव ₹154900 ₹2,65,000
अयोध्या में सोने-चांदी का भाव ₹154900 ₹2,65,000
कानपुर में सोने-चांदी का भाव ₹154900 ₹2,65,000

डॉलर इंडेक्स हुआ मजबूत

डॉलर इंडेक्स 0.15% ऊपर चढ़ गया, जिससे सोने की कीमतों पर दबाव पड़ा। यह तब हुआ जब ब्रेंट क्रूड की कीमतें 2% उछलकर $103 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गईं।