सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोना ₹1400 टूटा, चांदी ₹2000 सस्ती! क्या हैं ताजा रेट, खरीदें या नहीं?

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:13 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2026 08:09 PM (IST)

Gold Silver Price Today: भारतीय रुपए की मजबूती और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और ...और पढ़ें

सोना-चांदी आज सस्ता: जानें क्यों गिरी कीमतें और क्या हैं नए भाव

सोना-चांदी आज सस्ता: जानें क्यों गिरी कीमतें और क्या हैं नए भाव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| भारतीय रुपए में आई शानदार मजबूती और ग्लोबल मार्केट के सुस्त रुझानों के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की में गिरावट (gold silver price today) आई। सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,400 रुपए सस्ता हो गया।

इस गिरावट के बाद 10 ग्राम सोने की कीमत 1,53,000 रुपए (gold price today) पर आ गई है, जो पिछले कारोबारी सत्र (शुक्रवार) में 1,54,400 रुपए पर बंद हुई थी। सोने के साथ-साथ चांदी की चमक भी फीकी पड़ी।

चांदी के दाम 2,000 रुपए प्रति किलोग्राम तक गिर गए हैं। अब चांदी की नई कीमत 2,26,500 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई है, जो पहले 2,28,500 रुपए थी।

रुपए में छह महीने की सबसे बड़ी बढ़त

दरअसल, कीमतों में इस नरमी के पीछे सबसे बड़ी वजह भारतीय मुद्रा की मजबूती है। रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा उठाए गए कदमों के असर से सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 96 पैसे की छलांग लगाकर 95.75 पर पहुंच गया। यह पिछले छह महीनों से ज्यादा के समय में रुपए की एक दिन की सबसे बड़ी बढ़त है।

चीन में छुट्टियां खत्म, अब बढ़ेगी डिमांड!

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एनालिस्ट सौमिल गांधी का कहना है कि, ग्लोबल मार्केट से मिल रहे कमजोर संकेतों और मजबूत रुपए ने कीमती धातुओं पर भारी दबाव बनाया है। उनका मानना है कि दाम बढ़ने की वजह से फिलहाल घरेलू बाजार में फिजिकल सोने की खरीदारी थोड़ी सुस्त है।

हालांकि, चीन में छुट्टियां खत्म होने के बाद वहां से सोने की डिमांड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना 17.36 डॉलर (0.41%) टूटकर 4,176.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है, जबकि चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 60.66 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम, आज कितने गिरे दाम? चेक करें लेटेस्ट भाव

ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म लेमॉन के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक,

क्रूड ऑयल के नरम होने के बावजूद ग्लोबल मार्केट में सोने में गिरावट हावी रही। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स अपने 18 महीने के उच्चतम स्तर के करीब बना हुआ है, जिसने सोने की कीमतों में किसी भी बड़ी तेजी को रोक रखा है।"

गर्ग का कहना है कि रूस से सप्लाई बढ़ने की उम्मीद में कच्चे तेल के दाम गिरे हैं, लेकिन मिडिल ईस्ट के तनाव के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव और जोखिम अभी भी बना हुआ है।

ट्रेजरी यील्ड में गिरावट से मिला सपोर्ट

बाजार के आगे के रुख पर कोटक नियो की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला ने अहम जानकारी दी है। उनके मुताबिक,

मजबूत डॉलर और महंगे क्रूड ऑयल के कारण बाजार को डर है कि ऊर्जा से जुड़ी महंगाई बढ़ सकती है। इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व ब्याज दरें बढ़ाने (हॉकिश पॉलिसी) का सख्त रुख बरकरार रख सकता है। सितंबर की बैठक के मिनट्स से भी इस साल एक और रेट हाइक का इशारा मिला है।"

पिछले हफ्ते ट्रेजरी यील्ड्स में थोड़ी गिरावट से सोने को अस्थाई सपोर्ट मिला था, लेकिन यह रिकवरी अभी भी जोखिम में है। निवेशकों की नजर अब बुधवार को आने वाली अमेरिकी CPI (महंगाई) रिपोर्ट, गुरुवार के रिटेल सेल्स डेटा और फेड चेयर केविन वॉर्श के बयानों पर टिकी है।

अगर महंगाई के आंकड़े अनुमान से ज्यादा आते हैं, तो सोना 4,100 डॉलर और चांदी 58 डॉलर तक खिसक सकती है। लेकिन, अगर आंकड़े नरम रहे तो दोनों कीमती धातुओं में दोबारा शानदार रिकवरी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: 'रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना-चांदी!', गिरते बाजार में क्यों बुलिश हैं अजय केडिया? 5 पॉइंट में समझें