Gold Silver Price Today: धड़ल्ले से गिरे सोने-चांदी के भाव, ₹1700 तक गिरी कीमतें: चेक करें लेटेस्ट प्राइस
Gold Silver Rates Today: फेडरल रिजर्व के फैसलों के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन ...और पढ़ें
-1789962119827_m.webp)
सोना चांदी भाव
HighLights
फेडरल रिजर्व के फैसलों के बाद सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव।
विशेषज्ञों का अनुमान: दिवाली तक सोना ₹1.80 लाख प्रति 10 ग्राम।
आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने-चांदी के दाम गिरे।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के फैसलों के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। लेकिन एक्सपर्ट अनुमान लगाते हैं कि अब गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही उनका यह भी दावा है कि दीवाली तक गोल्ड पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़कर 1.80 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा सकता है। ऐसे में आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की कीमतों पर नजर डालना बेहद अहम है।
इंटरनेशनल मार्केट में क्या है दाम?
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार 21 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों के दाम गिरते नजर आए हैं। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.53% तक गिरा (Gold Price on Comex) और कीमत 4401.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.48% तक गिर गए और ऐसे में कीमत 66.825 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में क्या है हाल?
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने और चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.53 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) गिरकर ₹2.40 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
MCX पर क्या है प्राइस?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 670 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,53,740 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1000 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,40,868 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
बुलियन मार्केट में लेटेस्ट रेट
21 सितंबर यानी आज बाजार की ओपनिंग के साथ ही भारत में सोने के दाम गिरे हैं। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,53,530 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,41,653 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,15,898 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,40,640 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
इस गिरावट के बीच सबसे अहम बात यह है कि जेफरीज का दावा है कि आने वाले कुछ महीनों में गोल्ड 10,000 डॉलर प्रति औंस (gold price prediction 2026) के पार जा सकता है, और भारतीय करेंसी के हिसाब से यह कीमत 3.08 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price outlook 2026) बैठती है। इसके बाद आप अनुमान लगा ही सकते हैं कि इस उतार-चढ़ाव के बाद गोल्ड के दाम किस तरह आसमान को छू सकते हैं।
