सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

NPS सब्सक्राइबर्स की बल्ले-बल्ले! अब पेंशन के साथ मिलेगा 'हेल्थ इंश्योरेंस', गंभीर बीमारी में निकाल सकेंगे 25% फंड

Published: Mon, 21 Sep 2026 08:47 AM (IST)

NPS Health Insurance: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में जल्द ही हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ मिलेगा, जिससे रिटायरमेंट के बाद पेंशनभोगियों को आर्थिक और स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी।

अब पेंशन के साथ मिलेगा 'हेल्थ इंश्योरेंस' (AI Photo)

अब पेंशन के साथ मिलेगा 'हेल्थ इंश्योरेंस' (AI Photo)

HighLights

  1. NPS में जल्द जुड़ेगा हेल्थ इंश्योरेंस का लाभ।

  2. रिटायरमेंट के बाद मिलेगी स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा।

  3. गंभीर बीमारी में 25% फंड निकालने की सुविधा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: बुढ़ापे को आर्थिक रूप से सुरक्षित करने के लिए नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) हमेशा से नौकरीपेशा लोगों की पहली पसंद रहा है। लेकिन अब यह योजना सिर्फ रिटारयमेंट के बाद पेंशन देने तक ही सीमित नहीं रहने वाली है। जल्द ही NPS निवेशकों को एक बड़ी सौगात मिल सकती है, जिससे उनका बुढ़ापा न सिर्फ आर्थिक रूप से, बल्कि स्वास्थ्य के नजरिए से भी सुरक्षित हो जाएगा।

NPS में जुड़ेगा हेल्थ इंश्योरेंस का फायदा

ताजा जानकारी के मुताबिक, पेंशन फंड नियामक (PFRDA) , NPS को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए इसमें बड़ा बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत NPS सब्सक्राइबर्स को रिटायरमेंट के बाद पेंशन के साथ-साथ हेल्थ इंश्योरेंस का कवर भी देने का विचार किया जा रहा है।

अक्सर देखा गया है कि रिटायरमेंट के बाद बुजुर्गों का सबसे ज्यादा खर्च दवाइयों और अस्पताल के बिलों पर होता है। अगर NPS के साथ हेल्थ इंश्योरेंस को लिंक कर दिया जाता है, तो रिटायरमेंट के बाद निवेशकों को इलाज के खर्चों के लिए अपनी पेंशन की रकम नहीं तोड़नी पड़ेगी।

क्या है खास?

बता दें कि पेंशन के साथ हेल्थ सुरक्षा देने वाली NPS Health योजना को अक्टूबर में शुरू करने की तैयारी की जा रही है। यह सामान्य NPS खाते से अलग होगी। इसमें स्वास्थ्य बीमा लेना अनिवार्य होगा और जरूरत पड़ने पर खाता धारक अपने अंशदान का 25% तक हिस्सा इलाज के लिए निकाल सकेंगे।

दो हिस्सों में बंटी होगी यह योजना

सबसे जरूरी बात यह है कि इस योजना में निवेश खाता और स्वास्थ्य बीमा खाता अलग-अलग हिस्से होंगे। स्वास्थ्य बीमा सुपर टॉप-अप के रूप में होगा। योजना के तहत कैशलेस इलाज की सुविधा देने की तैयारी है। बीमा कवर 30 लाख रुपये तक हो सकता है, हालांकि वास्तविक कवर चुने गए प्लान और उसकी शर्तों पर निर्भर करेगा। इसके साथ ही जिन लोगों के पास पहले से सामान्य NPS खाता है, वे अपना पुराना खाता बंद किए बिना अलग से NPS Health खाता खोल सकेंगे।

पुराने खाताधारकों को क्या करना होगा?

अगर आप पहले से ही सामान्य NPS के निवेशक हैं और नया NPS Health अकाउंट खोलना चाहते हैं तो आपको नया स्वास्थ्य (Health) खाता खोलने के लिए आपको अपना मौजूदा सामान्य NPS खाता बंद करने की कोई जरूरत नहीं है। आप अपने पुराने एनपीएस खाते से कुछ तय रकम नए हेल्थ खाते में आसानी से ट्रांसफर कर सकते हैं। ट्रांसफर की गई इस राशि का इस्तेमाल आपको द्वारा चुने दए हेल्थ कवर प्लान में शुरुआती खर्च को कवर करने के लिए किया जाएगा। आपकी पॉलिसी की शर्तों के अनुसार यह रकम ₹10 हजार, ₹50 हजार, ₹1 लाख या ₹3 लाख तक हो सकती है।

गंभीर बीमारी में 25% निकाल सकेंगे

NPS में निवेश करने वालों के लिए पहले से ही मेडिकल इमरजेंसी से जुड़ा एक शानदार नियम मौजूद है। बता दें कि खाताधारक OPD और अस्पताल में भर्ती होने से जुड़े निर्धारित खर्चों के लिए अपने NPS स्वास्थ्य खाते से 25% तक रकम निकाल सकेंगे। खास बात यह है कि निकासी की लिमिट पर कोई सीमा नहीं रखी गई है। इसके साथ ही अगर किसी बीमारी या अस्पताल में भर्ती होने पर खर्च इतना ज्यादा हो जाए कि 25% निकासी से पूरा खर्च नहीं निकल पाए, तो निर्धारित परिस्थितियों में खाते में जमा पूरी NPS Health रकम का इस्तेमाल अस्पताल का खर्च चुकाने के लिए किया जा सकेगा।

कैशलेस इलाज का इंतजाम

इस योजना की सबसे धांसू बात यह है कि इलाज की भुगतान प्रक्रिया को कैशलेस रखने की तैयारी की गई है। अस्पताल से जरूरी जानकारी मिलने के बाद करीब 1 घंटे में कैशलेस इलाज की मंजूरी देने का प्रावधान बताया जा रहा है। वहीं अस्पताल से छुट्टी की मंजूरी करीब 3 घंटे में दिए जाने की व्यवस्था होगी।

 यह भी पढ़ें: Aadhaar PVC कार्ड खो गया? बस घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ऑर्डर; बस चुकाने होंगे चंद रुपये!