Aadhaar PVC कार्ड खो गया? बस घर बैठे ऐसे कर सकते हैं ऑर्डर; बस चुकाने होंगे चंद रुपये!
Aadhaar Card: आधार कार्ड एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसके खो जाने पर UIDAI की वेबसाइट से PVC कार्ड ऑनलाइन ऑर्डर किया जा सकता है।

Aadhaar PVC कार्ड खो गया?
HighLights
आधार PVC कार्ड UIDAI की आधिकारिक साइट से ऑर्डर करें।
ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए 75 रुपये का शुल्क चुकाना होगा।
यह PVC कार्ड डेबिट/क्रेडिट कार्ड जैसा दिखता है, पर्स में फिट होता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: आज के समय में Aadhaar Card एक अहम दस्तावेज के रूप में इस्तेमाल होता है। जब भी कोई जरूरी काम करने जाए तो सबसे पहले आधार कार्ड की मांग होती है। ऐसे में अगर आपका कार्ड गलती से खो गया या कहीं छूट गया तो आपका जरूरी काम प्रभावित हो सकता है। बता दें कि आधार का PVC कार्ड UIDAI की तरफ से जारी किया जाता है। वहीं PVC कार्ड को आप आराम से ऑनलाइन मंगा सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि UIDAI PVC आधार कार्ड ऑनलाइन बुक करने की सुविधा देता है। इसे UIDAI की आधिकारिक साइट के जरिए बुक किया जा सकता है।
आधार PVC कार्ड के लिए देने होंगे चंद पैसे!
आधार के PVC कार्ड को ऑनलाइन मंगाने के लिए 75 रुपये का भुगतान करना होता है। बता दें कि PVC कार्ड एक हार्ड कार्ड जो प्लास्टिंक से बना होता है और उसपर आधार कार्ड की सारी जानकारियां प्रिंट की जाती है। देखा जाए तो यह Debit और Credit कार्ड की तरह दिखता है जो आसानी से आपके पर्स में फिट हो सकता है।
ऐसे करें आधार PVC कार्ड ऑर्डर
- PVC कार्ड ऑर्डर करने के लिए सबसे पहले आपको UIDAI की आधिकारिक साइट पर जाना होगा।
- यहां गेट आधार के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद ऑर्डर आधार PVC कार्ड पर क्लिक करें।
- आधार नंबर और कैप्चा कोड भरकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
- मोबाइल पर प्राप्त हुए OTP को दिए गए स्थान पर भरें।
- इसके बाद Order Aadhaar PVC Card पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपको आपकी सारी जानकारियों दिखाई देगी।
- इसके बाद नेक्सट करने पर पेमेंट का विकल्प दिया जाएगा।
- इसके साथ ही पेमेंट मोड सिलेक्ट करके 75 रुपये शुल्क का भुगतान कर दें।
- पेमेंट प्रक्रिया पूरी होने PVC कार्ड का ऑर्डर पूरा हो जाएगा।
नोट: आप चाहें तो ऑफलाइन भी आधार PVC कार्ड बनवा सकते हैं। सबसे बड़ी बात आपको इसके लिए आधार केंद्र पर जाना होगा। वहां आप आवेदन कर शुल्क चुकाकर आसानी से अपना नया आधार PVC कार्ड बनवा सकते हैं।
