सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम, ₹1500 तक गिरी कीमतें; ये है आपके शहर का लेटेस्ट भाव

Published: Wed, 07 Oct 2026 09:18 AM (IST)

Gold silver price: 7 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई, जिससे अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में दाम कम हुए।

सोना-चांदी धड़ाम

सोना-चांदी धड़ाम

HighLights

  1. 7 अक्टूबर को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

  2. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में दाम कम हुए।

  3. MCX पर सोना ₹500, चांदी ₹1300 तक गिरी।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोने-चांदी की कीमतों में इस समय उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। कभी दामों में जोरदार उछाल देखने को मिल रहा है तो कभी दामों में गिरावट आती है। ऐसे में कल यानी 6 अक्टूबर को सोने-चांदी (gold silver) के दाम में हलचल बनी रही। बाजार में इस वक्त कीमतों की अस्थिरता बनी हुई है। अब इस अस्थिरता के बीच आज यानी बुधवार 7 अक्टूबर के दाम पर एक नजर डालते हैं।

इंटरनेशनल मार्केट में गिरे दाम?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखी गई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 0.41% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4169.90 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.78% तक गिरे और ऐसे में कीमत 61.110 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में क्या हैं दाम?

बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में भी सोने-चांदी दोनों के दाम में गिरावट आई है। बाजार खुलते ही सोने के दाम गिरकर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी के भाव (Silver Price) भी गिरकर ₹2.26 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करते दिखे।

MCX पर सोना कहां है?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर खबर लिखे जाने तक दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 500 रुपए तक गिर गया और कीमत ₹1,49,661 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1300 रुपए तक गिरी और कीमत ₹2,26,101 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

आपके शहर के क्या हैं दाम?

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी के दाम गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹149,780 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹137,298 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹112,345 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹226,410 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹149,320 137,960 ₹111,270 227,760
मुंबई 149,620 ₹137,902 ₹111,465 ₹226,140
पटना 149,540 ₹137,828 ₹111,468 ₹226,190
जयपुर ₹149,340 ₹136,395 ₹112,505 ₹227,310
कानपुर ₹148,517 ₹137,181 ₹112,110 ₹226,920
लखनऊ ₹149,470 ₹136,181 ₹112,603 ₹227,150
भोपाल ₹149,880 ₹137,557 ₹112,910 ₹227,550

यह भी पढ़ें: EPS: ₹25000 से कम सैलरी पर पेंशन में कितना होगा बदलाव?EPFO ने जारी किए जरूरी अपडेट