Gold Silver price Today: सोने-चांदी में तूफानी तेजी, ₹5500 तक चढ़े दाम; चेक करें रेट्स
gold silver price: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट के बाद 23 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में तेज उछाल देखा गया।
-1795405908323_m.webp)
सोने-चांदी में आई तेजी
HighLights
अंतर्राष्ट्रीय बाजार Comex पर सोने-चांदी के दाम बढ़े।
घरेलू बाजार में सोना ₹1.24 लाख, चांदी ₹1.51 लाख।
MCX पर सोना ₹2400, चांदी ₹3500 तक उछली।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सोना-चांदी इस वक्त काफी दिलचस्प मोड़ पर है। काफी समय से दामों लगातार गिरावट देखी जा रही थी। लेकिन आज सोमवार 23 नवंबर को सोने-चांदी के दाम में तेजी देखी गई है। नए रेट्स पर एक नजर डालते हैं।
इंटरनेशनल मार्केट में चढ़े दाम
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर आज यानी सोमवार को सोने-चांदी के दाम में तेजी देखी गई। Comex पर सोने में 2.06% तक की तेजी आई (Gold Price on Comex) और यह 3606.90 डॉलर प्रति औस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 2.15% तक चढ़े गए और ऐसे में कीमत 42.100 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में चढ़ गए कीमत
सोने-चांदी की कीमतें लगातार गिरावट के दौर के बाद आज तेजी लौटी है। आज सोना महंगा होकर करीब (gold price) ₹1.24 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा। वहीं चांदी तेजी के साथ (Silver) ₹1.51 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
MCX पर सोने-चांदी दोनों में भयंकर तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोना 2400 रुपये तक चढ़ गया और कीमत ₹1,24,100 (mcx gold silver price crash) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें 3500 रुपए तक का उछाल देखा गया और कीमत ₹1,51,328 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
खरीदारों को लगा झटका
बाजार खुलते ही सोने-चांदी कीमतों में उछाल देखा गया। बात करें गोल्ड रेट्स की तो 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹ 124,760 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹114,363 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹93,570 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी की कीमत लगभग ₹ 152,090 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।