सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th pay commission: 3% नहीं अब 6% होगा इंक्रीमेंट? OPS बहाली और DA मर्जर की मांग; सैलरी बढ़ाने पर आई बड़ी अपडेट!

Published: Mon, 23 Nov 2026 08:42 AM (GMT+05:30)

8th Pay Commission Latest Update: केंद्रीय कर्मचारी संगठन BPMS ने 8वें वेतन आयोग के सामने कई अहम मांगें रखी हैं, जिनमें सालाना इंक्रीमेंट 3% से 6% करना, पुरानी पेंशन योजना बहाल करना और 50% DA को बेसिक सैलरी में मर्ज करना शामिल है। 

क्या अब ज्यादा बढ़ेगी सैलरी?

क्या अब ज्यादा बढ़ेगी सैलरी?

HighLights

  1. सालाना इंक्रीमेंट 3% से बढ़ाकर 6% करने की मांग।

  2. पुरानी पेंशन योजना (OPS) को दोबारा लागू किया जाए।

  3. महंगाई भत्ते (DA) का 50% बेसिक सैलरी में मर्ज हो।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग (8th pay commission) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। कर्मचारी संगठन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने वेतन आयोग के सामने कई अहम मांगें रखी हैं। इनमें सालाना इंक्रीमेंट को मौजूदा 3% से बढ़ाकर 6% करने, पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने और महंगाई भत्ते (DA) का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी में मर्ज करने की मांग शामिल है। अगर इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो कर्मचारियों की सैलरी और रिटायरमेंट से जुड़े फायदों में बड़ा बदलाव हो सकता है।

18 नवंबर को आयोग के सामने रखीं मांगें

BPMS ने 18 नवंबर 2026 को 8वें वेतन आयोग के चेयरमैन के साथ दूसरे दौर की बातचीत के दौरान अपना मांग पत्र पेश किया। यह संगठन रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ है। संगठन ने कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन, भत्तों और दूसरी सुविधाओं में बदलाव की मांग की है।

3% की जगह 6% सालाना इंक्रीमेंट की मांग

फिलहाल केंद्रीय कर्मचारियों को बेसिक सैलरी पर सालाना 3% इंक्रीमेंट मिलता है। BPMS चाहता है कि इसे बढ़ाकर 6% किया जाए। संगठन का मानना है कि महंगाई और बढ़ती जरूरतों को देखते हुए कर्मचारियों की सालाना वेतन वृद्धि में इजाफा जरूरी है। इसके अलावा आयोग से ऐसा फिटमेंट फैक्टर तय करने की मांग की गई है, जिससे कर्मचारियों की सैलरी में महंगाई के हिसाब से उचित बढ़ोतरी हो सके।

DA का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी में हो मर्ज

संगठन की एक अहम मांग महंगाई भत्ते यानी DA को लेकर भी है। BPMS ने मौजूदा DA का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी और पेंशन में मर्ज करने का प्रस्ताव दिया है। इससे फिटमेंट फैक्टर लागू होने से पहले ही कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का आधार बढ़ सकता है। हालांकि, इस मांग को अभी सरकार की मंजूरी नहीं मिली है।

पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग

कर्मचारी संगठन ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को बंद करके पुरानी पेंशन योजना (OPS) दोबारा लागू करने की मांग की है। इसके अलावा कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस में भी बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया गया है। संगठन चाहता है कि सभी कर्मचारियों को कम से कम 30 दिन की सैलरी और DA के बराबर बोनस मिले।

बीमा कवर 30 हजार से बढ़ाकर 15 लाख करने का प्रस्ताव

BPMS ने केंद्रीय कर्मचारियों की बीमा सुविधाओं में भी बड़े बदलाव की मांग की है। इसके तहत सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम (CGEGIS) का बीमा कवर मौजूदा 30,000 रुपये से बढ़ाकर कम से कम 15 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है। वहीं, डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (DLI) का लाभ बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की गई है।

छुट्टियों और दूसरी सुविधाओं में भी बदलाव की मांग

संगठन ने कर्मचारियों की कैजुअल लीव 8 दिन से बढ़ाकर 12 दिन सालाना करने, पितृत्व अवकाश 45 दिन करने और चाइल्ड केयर लीव को दो साल तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इसके अलावा हर महीने एक दिन की मेंस्ट्रुअल लीव देने की मांग भी की गई है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि ये सभी मांगें कर्मचारी संगठन की ओर से 8वें वेतन आयोग को दिए गए प्रस्ताव हैं। इन्हें अभी आयोग की अंतिम सिफारिश या सरकार का फैसला नहीं माना जा सकता।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।