Gold Silver Price Today LIVE: सोना ₹6600 सस्ता, चांदी ₹19000 टूटी; गोल्डमैन की चेतावनी- ₹84000 रह जाएगी गोल्ड की कीमत!
Gold Silver Price Today LIVE: मिडिल ईस्ट में तनाव और एक दिन की तेजी के बाद गुरुवार, 2 अप्रैल को सोने-चांदी में भारी गिरावट आई। एमसीएक्स पर पर सोना 6600 रुपए और चांदी में 19000 रुपए से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई।

ट्रंप की इस चेतावनी से गिरी कीमत, सोना ₹6600 सस्ता, चांदी ₹19000 टूटी।
Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर एक बार फिर सोने-चांदी पर दिखा। गुरुवार, 3 अप्रैल को सोने-चांदी में भारी गिरावट दर्ज (gold silver price crash) हुई, जो वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू वायदा बाजार तक में देखी गई।
कोमेक्स पर सोने में 3.07% यानी 145 डॉलर (gold price hike) से ज्यादा की कमी देखी गई और कीमत 4629 डॉलर प्रति (gold price today) औंस पहुंच गई। जबकि चांदी करीब 6 फीसदी यानी 4.50 डॉलर गिरकर 71 डॉलर प्रति औंस (Silver price today) के आसपास ट्रेड करने लगा।
जबकि एमसीएक्स पर सोना 6600 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ (gold price crash) और चांदी में 19000 रुपए से ज्यादा की भारी गिरावट (silver price crash) दर्ज हुई। एमसीएक्स पर सोना 1,48,279 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,28,522 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी।
Gold Silver Price Crash: एक्सपर्ट बोले- सोमवार को भी गिर सकते हैं सोने-चांदी के दाम
मिराए एसेट शेयरखान में जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि गुरुवार को हाजिर सोने में पिछले तीन सत्रों से जारी तेजी का सिलसिला थम गया, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की इस चेतावनी के बाद कि अगले दो-तीन हफ़्तों में ईरान पर ज़ोरदार हमला किया जाएगा, कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ गया है।
उन्होंने कहा कि इन टिप्पणियों के बाद, डॉलर 0.5 प्रतिशत मज़बूत होकर 99-100 के स्तर पर बना रहा, जिससे विदेशी व्यापार में कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बढ़ गया।
प्रवीण सिंह ने आगे कहा कि, कारोबारियों का ध्यान शुक्रवार को जारी होने वाली अमेरिकी 'गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट' पर रहेगा। अगर यह रोजगार रिपोर्ट मज़बूत रही, तो सोमवार को सोने की कीमतों पर नीचे की ओर दबाव और बढ़ जाएगा, क्योंकि शुक्रवार को 'गुड फ़्राइडे' के कारण बाज़ार बंद रहेंगे।
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा कि, गुरुवार को कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट आई, क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बहुप्रतीक्षित संबोधन से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष को सुलझाने के संबंध में बहुत कम स्पष्टता मिल पाई। ट्रंप ने कहा कि युद्ध के संबंध में अमेरिका के मुख्य रणनीतिक उद्देश्य पूरे होने के करीब हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने ईरान को अगले 2-3 सप्ताह में संभावित सैन्य हमलों की चेतावनी भी दी। गांधी ने कहा कि इससे संघर्ष के और बढ़ने का डर बढ़ गया है, जिससे इसके जल्द समाधान की उम्मीदें धूमिल हो गई हैं और होर्मुज़ जलडमरूमध्य से ऊर्जा प्रवाह में होने वाली बाधाएं और लंबे समय तक जारी रहने की आशंका बढ़ गई है।
Gold Silver Price Delhi: चांदी 9000 रुपये लुढ़की, सोना 3,500 रुपये टूटा
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई। चांदी की कीमत 9,000 रुपए लुढ़ककर 2.37 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि घरेलू बाज़ार में सुस्ती के माहौल के बीच सोना 3,500 रुपए टूटकर 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत में 9,000 रुपए, या 3.66 प्रतिशत की गिरावट आई और यह पिछले बंद भाव 2,46,000 रुपए प्रति किलोग्राम से लुढ़ककर 2,37,000 रुपए (सभी करों सहित) रह गई।
99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में भी 3,500 रुपये, या 2.26 प्रतिशत की गिरावट आई। यह 1,51,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया।
Gold Silver Target Price: अजय केडिया ने दिया सोने-चांदी का टारगेट
सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव के बीच केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने टारगेट प्राइस दिया है।
- Gold: घरेलू बाज़ार में सोने के ₹1,58,000 से ₹1,60,000 के स्तर तक पहुंचने के आसार हैं।
- Silver: चांदी में उतार-चढ़ाव ज़्यादा रह सकता है, लेकिन यह ₹2,55,000 के स्तर को टेस्ट कर सकती है।
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में क्यों आई भारी गिरावट?
एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि सोने में कमजोरी का कारण रुपए की मजबूती और ट्रंप के बयान के बाद मुनाफावसूली रही। कॉमेक्स पर सोने के लिए सपोर्ट स्तर 4,450-4,500 डॉलर प्रति औंस के बीच है और रुकावट का स्तर 4,800 डॉलर प्रति औंस के आसपास है। उन्होंने आगे कहा कि सोने में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। बाजार का फोकस अब यूएस जॉबलेस क्लेम और बेरोजगारी जैसे आंकड़ों पर रहेगा।
Gold Silver Price IBJA: क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट्स?
सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखी गई, जिससे सोने का दाम 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 2.28 लाख रुपए प्रति किलो के नीचे पहुंच गई।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 4,245 रुपए कम होकर 1,46,608 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया (पहले 1,50,853 रुपए था)। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,181 रुपए से कम होकर 1,34,293 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। 18 कैरेट सोने का दाम 1,13,140 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया (पहले 1,09,956 रुपए था)।
चांदी में भी भारी गिरावट आई। चांदी का दाम 12,023 रुपए कम होकर 2,27,813 रुपए प्रति किलो हो गया (पहले 2,39,836 रुपए था)।
Gold Silver Price Crash: क्या अभी खरीदना सही है या करना चाहिए इंतज़ार?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने जागरण बिजनेस से खास बातचीत में बताया कि, हाल के दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं या निवेश का मन बना रहे हैं, तो बाज़ार की इस चाल को समझना बहुत ज़रूरी है। उन्होंने बताया कि, अगर आप निवेश के नज़रिए से सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं, तो अभी थोड़ा धैर्य रखना फायदेमंद हो सकता है:
- शादी-ब्याह के लिए: अगर घर में शादी है और ज़रूरत है, तो खरीदारी करना सही है क्योंकि ज़रूरत के समय मार्केट टाइमिंग से ज़्यादा काम ज़रूरी होता है।
- लंबी अवधि के निवेश के लिए: अभी आक्रामक होकर खरीदारी करने का सही समय नहीं है। बाज़ार में दोबारा गिरावट आने की संभावना बनी हुई है। लंबी अवधि के निवेशकों के लिए साल 2026 की तीसरी या चौथी तिमाही (Q3/Q4) में निवेश के बेहतर मौके मिल सकते हैं, जब कीमतें थोड़े निचले और स्थिर स्तर पर होंगी।
बाज़ार अभी अस्थिर है। छोटे समय के ट्रेडर सावधानी के साथ काम कर सकते हैं, लेकिन बड़े निवेशकों को एक अच्छे 'करेक्शन' या सही मौके का इंतज़ार करना चाहिए।
Gold Silver Price Indore: इंदौर में सोने, चांदी के भाव में कमी
स्थानीय सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 2500 रुपये प्रति 10 ग्राम एवं चांदी के भाव में 8500 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी हुई।कारोबारियों के अनुसार, बहुमूल्य धातुओं के औसत भाव इस प्रकार रहे।सोना 149500 रुपये प्रति 10 ग्राम,चांदी 230000 रुपये प्रति किलोग्राम,चांदी सिक्का 2700 रुपये प्रति नग रहा।
Gold Silver Price Hike: इन दो वजहों से गोल्ड में आएगी तेजी?
दिग्गज बैंक गोल्डमैन सैक्स के विश्लेषक लीना थॉमस और डान स्ट्रुयवेन के मुताबिक, सोने की कीमतों में उछाल (Why Gold Will Rise 2026) के पीछे दो मुख्य कारण होंगे:
- केंद्रीय बैंकों की खरीदारी: दुनिया भर के केंद्रीय बैंक लगातार सोना खरीद रहे हैं और यह सिलसिला जारी रहेगा।
- ब्याज दरों में कटौती: इस साल अमेरिका में ब्याज दरों में दो और कटौतियां होने की उम्मीद है, जो सोने के लिए बूस्टर का काम करेगी।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Price Crash: भारी गिरावट के बीच $5400 पार जाएगा सोना! दिग्गज बैंक की चेतावनी, गिरा तो ₹84000 रह जाएगी कीमत
Gold Price Crash: IBJA पर सोना 4245 रुपए सस्ता, चांदी 12023 रुपए टूटी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिशन पर सोने-चांदी दोनों में भारी गिरावट दर्ज हुई। सोना 4245 रुपए सस्ता होकर 1,46,608 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। बुधवार को इसकी कीमत 1,50,853 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। वहीं चांदी में 12,023 रुपए उछलकर 2,27,813 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले दिन इसकी कीमत 2,39,836 रुपए थी।
-1775133503690.jpg)
Gold Price Crash: गोल्डमैन सैक्स ने दी बड़ी चेतावनी
गोल्डमैन सैक्स ने रिपोर्ट में चेतावनी भी दी है कि, "कम समय (Short-term) के लिए कुछ जोखिम बने हुए हैं। अगर ऊर्जा सप्लाई का संकट गहराता है, तो सोना गिरकर $3,800 तक (भारतीय करेंसी में करीब 84000 रुपए प्रति 10 ग्राम) भी आ सकता है। हालांकि, अगर ईरान युद्ध जैसे हालातों के कारण दुनिया का भरोसा पश्चिमी संपत्तियों (Western assets) से कम होता है, तो सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी आएगी।"
पढ़ें पूरी खबर- Gold Price Crash: भारी गिरावट के बीच $5400 पार जाएगा सोना! दिग्गज बैंक की चेतावनी, गिरा तो ₹84000 रह जाएगी कीमत
Gold Price Target: गोल्डमैन सैक्स का अनुमान, 5400 डॉलर पार करेगा सोना
दिग्गज इन्वेस्टमेंट बैंक गोल्डमैन सैक्स की रिपोर्ट आपको राहत दे सकती है। गोल्डमैन सैक्स ने साफ कर दिया है कि वह अब भी सोने को लेकर पूरी तरह 'बुलिश' है। बैंक का अनुमान है कि साल 2026 के अंत तक सोने के दाम $5,400 प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर को छू सकते हैं।
Gold Silver Price Crash: अजय केडिया ने दी सावधानी बरतने की सलाह
अजय केडिया ने बताया कि शुद्ध निवेश के दृष्टिकोण से देखा जाए, तो बाजार अभी 'बेस्ट एक्यूमुलेशन ज़ोन' (पूंजी जुटाने का सबसे सटीक स्तर) में नहीं पहुंचा है। बाजार के विश्लेषण से जुड़े कुछ प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:
- तकनीकी उछाल: हालिया गिरावट के बाद बाजार में जो बढ़त देखी जा रही है, वह मुख्य रूप से तकनीकी सुधार (Technical Bounce) प्रतीत हो रही है, न कि स्थायी मजबूती।
- वैश्विक अनिश्चितता: युद्ध के हालात, इक्विटी मार्केट, बॉन्ड यील्ड और वैश्विक नीतियों में अस्थिरता अब भी बरकरार है। ऐसे में बाजार में एक और बड़ी गिरावट (Pullback) की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
- भविष्य का अनुमान: दीर्घकालिक निवेशकों के लिए साल 2026 की तीसरी या चौथी तिमाही (Q3/Q4) में बेहतर अवसर खुल सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि तब बाजार अधिक आरामदायक और निचले स्तरों पर उपलब्ध हो सकता है, जो निवेश के लिए अधिक सुरक्षित होगा।
फिलहाल बाजार 'देखो और इंतजार करो' की स्थिति में है। आक्रामक निवेश के बजाय सही समय का इंतजार करना समझदारी हो सकती है।
Gold Silver Price Crash: अजय केडिया ने निवेशकों को क्या दी सलाह?
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया ने निवेशकों को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि, बाजार में मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह खरीदारी का सही मौका है। वित्तीय विशेषज्ञों का मानना है कि इसका जवाब आपके निवेश के उद्देश्य पर निर्भर करता है। यदि आप एक सामान्य उपभोक्ता हैं और आगामी शादी-ब्याह के सीजन के लिए खरीदारी करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए उचित है। व्यक्तिगत जरूरतों के मामलों में 'मार्केट टाइमिंग' (बाजार के सही समय का इंतजार) से ज्यादा 'जरूरत' मायने रखती है। इसलिए, वास्तविक मांग वाले खरीदार मौजूदा स्तरों पर खरीदारी जारी रख सकते हैं।
Silver Price Crash: ईरान के साथ तनाव बढ़ने और डॉलर की मजबूती से चांदी में भारी गिरावट
इंडसइंड सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा कि, "अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के खत्म होने को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी न देने और अमेरिका के ईरान पर अपने रणनीतिक लक्ष्यों को लगभग हासिल करने की बात कहने से गुरुवार को चांदी की कीमतों भारी गिरावट आई। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में, मई आपूर्ति वाले चांदी के अनुबंध का वायदा भाव 6.45 प्रतिशत की गिरावट के साथ 71.16 डॉलर प्रति औंस रह गया। बाजार प्रतिभागी संघर्ष के इर्द-गिर्द बदलती बयानबाजी के प्रति अत्यधिक संवेदनशील बने हुए हैं क्योंकि निवेशक भू-राजनीतिक जोखिमों का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं।"
Gold Rate Today: ट्रंप का वो बयान, जो बना सोने में गिरावट की बड़ी वजह
बाजार के जानकारों का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप के ताजा बयान ने डॉलर को मजबूती दी है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस से कहा कि,
ईरान में अमेरिका के रणनीतिक लक्ष्य करीब-करीब पूरे हो चुके हैं, लेकिन अगले 2 से 3 हफ्तों तक अमेरिका वहां "बेहद कड़ा प्रहार" जारी रखेगा।"
इस बयान के बाद सुरक्षित निवेश के तौर पर निवेशकों का भरोसा सोने से हटकर डॉलर की तरफ शिफ्ट हो गया। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने जैसी धातुओं पर दबाव बढ़ जाता है।
पढ़ें पूरी खबर- Gold Price Crash: ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी से औंधे मुंह गिरा सोना, ₹6600 की भारी गिरावट; अब और टूटेंगे दाम?
Gold Price Today LIVE: सोने में बड़ी गिरावट की वजह क्या है?
- डॉलर की मजबूती: ट्रंप के कड़े रुख से डॉलर इंडेक्स में उछाल आया है।
- ईरान संकट: हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने और युद्ध खत्म होने की कोई स्पष्ट समयसीमा न होने से ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है।
- चांदी पर भी असर: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी दबाव देखा जा रहा है।
Gold Silver Price Today: आपके शहर में क्या हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के दाम?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹148,510 | ₹136,134 | ₹111,383 | ₹229,900 |
| मुंबई | ₹148,350 | ₹135,988 | ₹111,263 | ₹229,680 |
| पटना | ₹148,270 | ₹135,914 | ₹111,203 | ₹229,550 |
| जयपुर | ₹148,330 | ₹135,969 | ₹111,248 | ₹229,650 |
| कानपुर | ₹148,390 | ₹136,024 | ₹111,293 | ₹229,740 |
| लखनऊ | ₹148,390 | ₹136,024 | ₹111,293 | ₹229,740 |
| भोपाल | ₹148,510 | ₹136,134 | ₹111,383 | ₹229,920 |
| इंदौर | ₹148,270 | ₹135,914 | ₹111,203 | ₹229,440 |
| चंडीगढ़ | ₹148,110 | ₹135,768 | ₹111,083 | ₹229,200 |
| रायपुर | ₹148,050 | ₹135,713 | ₹111,038 | ₹229,110 |
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में क्यों आई गिरावट?
इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी ने बताया कि, "ट्रंप की चेतावनी के बाद डॉलर एक 'सेफ-हेवन' एसेट बनकर उभरा है। इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है, जिससे अब 2026 में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।"
Silver Price Crash: चांदी 19000 रुपए से ज्यादा सस्ती, क्या हैं रेट?
Silver Price Today: एमसीएक्स पर मई डिलिवरी वाली चांदी में 5.93 फीसदी यानी 14,435 रुपए की भारी गिरावट दर्ज हुई। खबर लिखे जाने तक चांदी 2,29,066 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,42,800 रुपए और लो लेवल 2,24,500 रुपए रहा। पिछला क्लोज 2,43,501 रुपए रहा। यानी पिछले क्लोज और आज के लो लेवल से तुलना करें तो चांदी आज 19001 रुपए सस्ती हो गई।
Gold Silver Price Crash: सोना 6600 रुपए सस्ता होकर कहां पहुंचा?
एमसीएक्स पर एक दिन की तेजी के बाद सोना 6600 रुपए और चांदी 19000 रुपए से ज्यादा सस्ती हो गई। खबर लिखे जाने तक, जून डिलिवरी वाला सोना 3.53 फीसदी यानी 5429 रुपए की गिरावट के साथ 1,48,279 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर करने लगा। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,52,490 रुपए और लो लेवल 1,47,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। इसका पिछला क्लोज 1,53,798 रुपए था।
