सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ईरान पर 2-3 हफ्ते जारी रहेगा कड़ा प्रहार', ट्रंप के इस बयान से भरभरा कर क्यों गिरा सोना? ₹6600 तक टूट गई कीमत

Published: Thu, 02 Apr 2026 03:26 PM (IST)Updated: Thu, 02 Apr 2026 03:56 PM (IST)

Gold Price Crash: मिडिल ईस्ट में तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ईरान को चेतावनी के बाद सोने की कीमतों ...और पढ़ें

ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी से औंधे मुंह गिरा सोना, ₹6600 की भारी गिरावट; अब और टूटेंगे दाम?

ट्रंप की ईरान को बड़ी चेतावनी से औंधे मुंह गिरा सोना, ₹6600 की भारी गिरावट; अब और टूटेंगे दाम?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को दी गई चेतावनी के बाद आज सर्राफा बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिली। वायदा कारोबार (Futures Trade) में सोने की कीमतों में 3.91% की भारी गिरावट दर्ज (Gold Price Crash) की गई, जिससे प्रति 10 ग्राम सोने के दाम 6,608 रुपए तक टूट गए।

एमसीएक्स पर क्या हैं सोने के ताजा रेट?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जून डिलिवरी वाला सोना पिछले चार दिनों की तेजी को छोड़ते हुए 1,47,100 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम के लो लेवल पर आ गया। खबर लिखे जाने तक सोना 1,48,480 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। जबकि पिछले दिन यह 1,53,708 रुपए पर क्लोज हुआ था।

क्यों आई सोने में इतनी बड़ी गिरावट?

बाजार के जानकारों का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप के ताजा बयान ने डॉलर को मजबूती दी है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस से कहा कि ईरान में अमेरिका के रणनीतिक लक्ष्य करीब-करीब पूरे हो चुके हैं, लेकिन अगले 2 से 3 हफ्तों तक अमेरिका वहां "बेहद कड़ा प्रहार" जारी रखेगा।

इस बयान के बाद सुरक्षित निवेश के तौर पर निवेशकों का भरोसा सोने से हटकर डॉलर की तरफ शिफ्ट हो गया। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोने जैसी धातुओं पर दबाव बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: ट्रंप की इस चेतावनी से गिरी कीमत, सोना ₹6600 सस्ता, चांदी ₹19000 टूटी; खरीदें या नहीं?

बाजार विशेषज्ञों की क्या है राय?

इंडसइंड सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट जिगर त्रिवेदी के अनुसार,

"ट्रंप की चेतावनी के बाद डॉलर एक 'सेफ-हेवन' एसेट बनकर उभरा है। इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है, जिससे अब 2026 में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें लगभग खत्म हो गई हैं।"

इंटरनेशनल मार्केट का क्या है हाल?

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने को तगड़ा झटका लगा है। कोमेक्स (Comex) पर गोल्ड फ्यूचर्स 4.05% (194.70 डॉलर) गिरकर 4,627.40 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा था।

  • डॉलर की मजबूती: ट्रंप के कड़े रुख से डॉलर इंडेक्स में उछाल आया है।
  • ईरान संकट: हॉर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के बंद होने और युद्ध खत्म होने की कोई स्पष्ट समयसीमा न होने से ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बनी हुई है।
  • चांदी पर भी असर: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी दबाव देखा जा रहा है।

फिलहाल, बाजार की नजरें मिडिल ईस्ट के हालातों पर टिकी हैं। अगर तनाव और बढ़ता है, तो कीमतों में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।