सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में आई तेजी, आज कितने चढ़े दाम? चेक करें आपके शहर का लेटेस्ट भाव

Published: Fri, 16 Oct 2026 09:14 AM (IST)

Gold silver price: आज 16 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी ...और पढ़ें

सोने-चांदी में आई तेजी

सोने-चांदी में आई तेजी

HighLights

  1. आज 16 अक्टूबर को सोने-चांदी के दाम में तेजी आई।

  2. अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में कीमतों में उछाल दर्ज हुआ।

  3. MCX पर दिसंबर डिलीवरी सोने-चांदी के भाव में बढ़त।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारत में सोने के आयात में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर में सोने का आयात 81.27 प्रतिशत घटकर 1.8 अरब डॉलर का रह गया। ऐसे में आज यानी 16 अक्टूबर को इंटरनेशनल मार्केट से लेकर घरेलू बाजार में गोल्ड-सिल्वर के दाम में बढ़त दर्ज की गई है।

इंटरनेशनल मार्केट में क्या हैं दाम?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर 16 अक्टूबर को सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी देखी गई है। लगभग सुबह 9 बजे Comex पर सोना 0.72% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,200.10 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.32% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 59.910 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

आज बाजार में क्या है सोने-चांदी के दाम?

घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दामों में तेजी नजर आई। बाजार खुलते ही सोना चढ़कर करीब ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी (Silver Price) ₹2.11 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

MCX पर कहां कारोबार कर रहे सोना-चांदी?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सिर्फ 300 रुपए तक चढ़ा और कीमत ₹1,47,744 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1800 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,12,031 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

आपके शहर का क्या है रेट?

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों में तेजी आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹147,810 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹135,493 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹110,858 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग ₹211,290 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹147,320 136,960 ₹110,270 212,760
मुंबई 147,620 ₹135,902 ₹111,465 ₹211,140
पटना 147,540 ₹135,828 ₹111,468 ₹211,190
जयपुर ₹148,340 ₹136,395 ₹110,505 ₹211,310
कानपुर ₹148,517 ₹135,181 ₹110,110 ₹210,920
लखनऊ ₹147470 ₹135,181 ₹111,603 ₹210,920

यह भी पढ़ें: Stocks in Action: आज इन शेयरों पर रखें नजर, GIFT Nifty में तेजी; Tech Mahindra से IIFL Finance तक रहेंगे फोकस में