सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी बना रॉकेट, ₹3000 तक चढ़े रेट्स; क्या है आज का भाव?

Published: Thu, 15 Oct 2026 09:18 AM (IST)

Gold Silver price: अमेरिकी खुदरा महंगाई दर के आंकड़ों के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया। ...और पढ़ें

सोना-चांदी भाव

सोना-चांदी भाव

HighLights

  1. अमेरिकी खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी होने से बाजार प्रभावित।

  2. अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में उछाल।

  3. आज 15 अक्टूबर को सोने-चांदी के ताजा भाव जानें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: अमेरिकी सरकार ने बुधवार शाम खुदरा महंगाई दर का डेटा जारी किया। डेटा के अनुसार अमेरिका में रिटेल महंगाई में बढ़ोतरी हुई है। महंगाई के आंकड़े आते ही बुधवार की शाम लगभग 8 बजे कमोडिटी बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी 11,000 रुपए से ज्यादा टूट गई थी, जबकि सोने में 1.3% की गिरावट देखी गई थी।

अमेरिकी ब्यूरो ऑफ लेबर स्टैटिस्टिक्स के अनुसार, सितंबर में हेडलाइन CPI में 0.6% (महीने-दर-महीने) और कोर CPI में 0.3% (महीने-दर-महीने) की बढ़ोतरी हुई। यह बढ़ोतरी क्रमशः 0.6% और 0.2% के अनुमानों और अगस्त के 0.4% और 0.3% के आंकड़ों की तुलना में है। ऐसे में आज बाजार में क्या दाम है ये जानते हैं।

वैश्विक बाजार में चढ़ा सोना?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर खुदरा महंगाई दर का डेटा आने के बाद सोने और चांदी के दाम तेजी से चढ़े हैं। खबर लिखे जाने तक Comex पर सोना 1.53% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,170.70 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.50% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 59.155 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में क्या है कीमत?

घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दामों में तेजी नजर आई। आज यानी 15 अक्टूबर को सोना चढ़कर करीब ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी का भाव (Silver Price) भी चढ़कर ₹2.09 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोने में 1800 रुपए तक की तेजी देखी गई और कीमत ₹1,47,648 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1500 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,09,800 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

आपके शहर का क्या है रेट?

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों में भयंकर तेजी आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹140,090 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹133,916 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,09,568 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। वहीं बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग ₹208,340 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

यह भी पढ़ें: Pan Card: खो गया आपका पैन कार्ड? घर बैठे ऐसे बनाएं नया, ये रहा सबसे आसान तरीका; देखें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस