सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अब रिकॉर्ड तोड़ेगा सोना-चांदी! दीवाली तक कितने बढ़ेंगे दाम, खरीदें या नहीं? अजय केडिया से 3 पॉइंट में समझें

By Ankit Kumar KatiyarEdited By: Ankit Kumar Katiyar
Published: Thu, 05 Nov 2026 12:54 PM (IST)

Gold Silver Price Outlook: अमेरिकी मिड टर्म चुनाव के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी आई है। ...और पढ़ें

ट्रंप की हार के बाद सोने चांदी में जोरदार तेजी अजय केडिया ने बताए लक्ष्य

ट्रंप की हार के बाद सोने चांदी में जोरदार तेजी अजय केडिया ने बताए लक्ष्य

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver News Today: अमेरिकी मिड टर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। बुधवार, 4 नवंबर को सोना 3.50% तक उछला, जबकि चांदी में 5.50% तक की तेजी आई। गोल्ड-सिल्वर में यह तेजी दूसरे दिन भी जारी है। आज, 5 नवंबर को गोल्ड और सिल्वर में 2-2% की तेजी देखने को मिली।

ऐसे में सवाल है कि क्या बुलियन मार्केट में तेजी का नया दौर शुरू हो गया है? क्या आने वाले दिनों में सोना 1.55 लाख और चांदी 2.25 लाख रुपए तक पहुंच सकती है? जागरण बिजनेस से खास बातचीत के दौरान केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया (Ajay Kedia Gold Silver Prediction) ने अपनी राय रखी। उन्होंने गोल्ड-सिल्वर के टारगेट भी दिए।

कॉमेक्स और MCX पर क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के ताजा रेट?

ग्लोबल मार्केट यानी कॉमेक्स पर सोना 1.53% चढ़ा। कीमत 62 डॉलर चढ़कर 4135 डॉलर (gold rate today) प्रति औंस हो गई। चांदी में 1% का उछाल आया और कीमत 53 डॉलर प्रति औंस (silver rate today) हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड में 1.20 प्रतिशत की तेजी आई और यह 1,723 रुपए महंगा हो गया। खबर लिखे जाने तक इसकी कीमत 1,44,957 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम हो गई। चांदी में 1265 रुपए का उछाल आया और कीमत 1,89,000 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) हो गई।

यह भी पढ़ें- ₹1 लाख से भी नीचे आ जाएगा सोना! बैंक ऑफ अमेरिका का दावा- गिरावट अभी थमी नहीं; BofA ने क्यों जारी किए नए टारगेट?

सवाल 1. ट्रंप की हार के बाद सोना-चांदी क्यों उछले? क्या तेजी आगे भी जारी रहेगी?

अजय केडिया: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की दोनों सदनों में जीत से राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का राजनीतिक प्रभाव सीमित हुआ है। इससे सोने और चांदी के लिए सकारात्मक माहौल बना है। इस दौरान सोना करीब 3.50% और चांदी लगभग 5.50% चढ़ी। डॉलर में कमजोरी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट ने भी कीमतों को सहारा दिया। वहीं, कच्चे तेल में करीब 8.5% की गिरावट से महंगाई का दबाव कम होने की उम्मीद है। इससे केंद्रीय बैंकों पर ब्याज दरें आक्रामक तरीके से बढ़ाने का दबाव घट सकता है।

यह सिर्फ एक दिन की तेजी नहीं, बल्कि सोने-चांदी में रिकवरी की शुरुआत हो सकती है। हालांकि, तेजी लगातार एक जैसी नहीं रहेगी। महंगाई की चिंता और दिसंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका के चलते बीच-बीच में गिरावट और तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।"

सवाल 2. क्या ट्रंप की हार से मिडिल ईस्ट में युद्ध खत्म होने की उम्मीद है? इसका सोने, चांदी और कच्चे तेल पर क्या असर होगा?

अजय केडिया: ट्रंप की चुनावी हार का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका की मिडिल ईस्ट नीति तुरंत बदल जाएगी। हालांकि, अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण बढ़ने से युद्ध के लिए फंडिंग पर रोक और तनाव कम करने का दबाव बढ़ सकता है।

बाजार में इसके संकेत भी दिख रहे हैं। ब्रेंट क्रूड में तेज गिरावट आई है। ब्रेंट और WTI क्रूड के बीच अंतर करीब 7.50 डॉलर पर पहुंच गया है। वहीं, दुबई के रियल एस्टेट इंडेक्स में करीब 4.2% की तेजी आई है। ये संकेत बताते हैं कि बाजार में भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद बढ़ रही है। हालांकि, अभी शांति की कोई गारंटी नहीं है।"

कच्चा तेल सस्ता होने से दुनिया भर में महंगाई का दबाव कम हो सकता है। इससे तेल आयात करने वाले देशों को फायदा मिलेगा और भविष्य में अमेरिकी फेड के ब्याज दरें बढ़ाने की जरूरत भी कम हो सकती है। इसका फायदा लंबे समय में सोने और चांदी को मिल सकता है। उनका नजरिया कच्चे तेल पर कमजोर और सोने-चांदी पर सकारात्मक बना हुआ है।"

सवाल 3. दीवाली तक सोना-चांदी कितने महंगे हो सकते हैं? 2026 के आखिर और आगे के लिए क्या हैं टारगेट?

अजय केडिया: मिड टर्म चुनाव के नतीजे कच्चे तेल की कीमतों के लिए अहम मोड़ साबित हो सकते हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव कम हुआ तो ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर से नीचे फिसलकर 84-85 डॉलर तक आ सकता है। हालांकि, निचले स्तरों पर रणनीतिक तेल भंडार दोबारा भरने के लिए खरीदारी बढ़ सकती है, जिससे कीमतों में बड़ी गिरावट रुक सकती है।

दूसरी तरफ, सोने और चांदी में रिकवरी की उम्मीद है, लेकिन अमेरिकी फेड की दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका के चलते उतार-चढ़ाव बना रहेगा। सोने और चांदी के संभावित टारगेट (gold silver price target) इस तरह हैं-

  • दीवाली तक सोना: MCX पर 1.45-1.46 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • दीवाली तक चांदी: करीब 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम
  • दिसंबर 2026 तक सोना: 1.55 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • दिसंबर 2026 तक चांदी: 2.20-2.25 लाख रुपए प्रति किलो।
  • दिवाली 2027 तक सोना: 2 लाख रुपए के करीब।
  • दिवाली 2027 तक चांदी: 3 लाख रुपए के पार।

लंबी अवधि में सोने-चांदी को लेकर अजय केडिया का नजरिया मजबूत तेजी का है। हालांकि, ये सभी लक्ष्य आर्थिक हालात और वैश्विक बाजार के अनुकूल रहने पर निर्भर करेंगे।

यह भी पढ़ें- Gold Rate Today: धनतेरस पर खरीद रहे हैं सोना? तो हॉलमार्किंग फीस से जुड़ा ये नियम करवा सकता है भारी बचत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।