सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: महानवमी पर महंगे हुए सोना-चांदी, आज कितने चढ़े दाम? चेक करें ताजा भाव

Published: Mon, 19 Oct 2026 09:14 AM (IST)

Gold Silver Price: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है, जबकि ...और पढ़ें

सोना-चांदी हुआ महंगा

सोना-चांदी हुआ महंगा

HighLights

  1. वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई।

  2. सितंबर में भारत का सोने का आयात 81.27% तक गिरा।

  3. घरेलू और MCX बाजारों में भी सोना-चांदी के दाम बढ़े।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन वैश्विक बाजार में सोने-चांदी (gold silver) की कीमतों में तेजी देखी गई है। वहीं दूसरी तरफ भारत में सोने के आयात में लगातार दूसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर में सोने का आयात 81.27% घटकर 1.8 अरब डॉलर का रह गया। 

इंटरनेशनल मार्केट में कितने चढ़े दाम?

इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी 19 अक्टूबर को सोने और चांदी दोनों के दाम में तेजी देखी गई है। लगभग सुबह 9 बजे Comex पर सोना 0.45% तक चढ़ गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4,199.90 डॉलर प्रति औस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 0.88% तक चढ़े और ऐसे में कीमत 57.810 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू बाजार में क्या है सोने-चांदी के दाम?

घरेलू बाजार में सोने-चांदी दोनों के दामों में तेजी नजर आई। बाजार खुलते ही सोना चढ़कर करीब ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं चांदी (Silver Price) ₹2.12 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करती दिखी।

MCX पर कहां कारोबार कर रहा सोना?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो MCX पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना सिर्फ 500 रुपए तक चढ़ा और कीमत ₹1,48,397 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह 1500 रुपए तक चढ़ी और कीमत ₹2,12,595 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।

खरीदारी से पहले चेक करें सर्राफा बाजार का भाव

आज बाजार खुलते ही सोने और चांदी दोनों में तेजी आई है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,48,290 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹135,933 प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹111,218 प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेड कर रहा है। बुलियन मार्केट में चांदी का भाव लगभग ₹211,900 प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹147,320 136,960 ₹110,270 212,760
मुंबई 147,620 ₹135,902 ₹111,465 ₹211,140
पटना 147,540 ₹135,828 ₹111,468 ₹211,190
जयपुर ₹148,340 ₹136,395 ₹110,505 ₹211,310
कानपुर ₹148,517 ₹135,181 ₹110,110 ₹210,920
लखनऊ ₹147470 ₹135,181 ₹111,603 ₹210,920

यह भी पढ़ें: पेंशन के लिए बैंक की लाइन में लगने का झंझट खत्म, मोबाइल से घर बैठे बनाएं जीवन प्रमाण पत्र; जानें पूरा प्रोसेस