सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver पर फिर आया नया अनुमान, 2027 के पहले 6 महीने में दाम होंगे धड़ाम या आएगी तूफानी तेजी?

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Thu, 26 Nov 2026 04:29 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 26 Nov 2026 04:32 PM (GMT+05:30)

Gold Silver Outlook: एनालिस्ट्स के अनुसार, 2027 की शुरुआत में सोने-चांदी में गिरावट जारी रह सकती है, लेकिन केंद्रीय बैंकों और संस्थागत खरीदारी से सपोर्ट मिलेगा। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दरों में कटौती से साल के मध्य तक रिकवरी की उम्मीद है, जिससे कीमतें बढ़ेंगी।

2027 की शुरुआत में सोने-चांदी में गिरावट संभव है।

2027 की शुरुआत में सोने-चांदी में गिरावट संभव है।

HighLights

  1. 2027 की शुरुआत में सोने-चांदी में गिरावट संभव है।

  2. केंद्रीय बैंक और संस्थागत खरीदारी कीमतों को सहारा देगी।

  3. फेड की दर कटौती से साल के मध्य में रिकवरी होगी।

एजेंसी, मुंबई। Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी में 2026 में शुरू हुई गिरावट 2027 के शुरुआती छह महीनों में भी जारी रह सकता है। हालांकि, केंद्रीय बैंकों और संस्थागत खरीदारी (ईटीएफ, इंश्योरेंस कंपनियों और पेंशन फंड्स) से कीमती धातुओं को सपोर्ट मिलता रहेगा। यह जानकारी एनालिस्ट्स की ओर से गुरुवार को दी गई।

ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा के कमोडिटी प्रमुख और सीआरएम एनएस रामास्वामी ने आईएएनएस से कहा कि निकट भविष्य में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा दरों में बढ़ोतरी या यील्ड का ऊंचे स्तर पर बने रहना सोने पर दबाव डाल सकता है और अमेरिकी डॉलर को मजबूती दे सकता है। वहीं, 2027 के मध्य में दरों में कटौती और यील्ड में नरमी आने से रिकवरी को समर्थन मिल सकता है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय बैंक और संस्थागत खरीदार (जिनमें ईटीएफ, इंश्योरेंस कंपनियों और पेंशन फंड्स शामिल हैं) मुख्य संरचनात्मक कारक बने हुए हैं। इनकी मांग एक दीर्घकालिक संरचनात्मक आधार प्रदान करती है, हालांकि यह छोटी अवधि में कमजोरी नहीं रोक सकती।

कहां तक जाएगा भाव?

सोने पर पूर्वानुमान पर रामास्वामी ने कहा कि कीमतें 2027 की पहली तिमाही में 3,400-3,700 डॉलर प्रति औंस, दूसरी तिमाही में 3,600-4,000 डॉलर प्रति औंस, तीसरी तिमाही में 4,200-4,800 डॉलर प्रति औंस और चौथी तिमाही में 4,900-5,200 डॉलर के बीच रह सकती हैं।

वहीं, चांदी पर उन्होंने कहा कि 2027 की पहली छमाही में चांदी की कीमत 48-55 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रहने उम्मीद है और 2027 के आखिर तक यह 65-75 डॉलर प्रति औंस के दायरे में रह सकती है।

एक्सपर्ट्स ने क्या-क्या बताया?

इसके अलावा, 2027 के लिए सोने और चांदी के आउटलुक पर पीएल कैपिटल के कमोडिटीज प्रमुख आशीष राजोदिया ने आईएएनएस से कहा कि साल 2027 में सोना और चांदी एक बड़ी गिरावट के साथ प्रवेश करेंगे, जिसमें एमसीएक्स पर सोना 1.20 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1.40 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास है।

इस बिकवाली में मुख्य भूमिका फ्यूचर्स फंड्स और फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंकाओं की रही, न कि लंबे समय तक निवेश रखने वाले निवेशकों की। वहीं, कीमतों में गिरावट आने पर फिजिकल खरीदार बाजार में बढ़ गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बेस केस में, अगले छह महीनों के दौरान सोने का भाव 1,12,000 रुपए से 1,35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (3,200 डॉलर-3,900 डॉलर प्रति औंस) के बीच रहने की उम्मीद है। अगले बारह महीनों में, जैसे-जैसे ब्याज दरें बढ़ाने का दबाव कम होगा, यह दायरा बढ़कर 1,20,000 रुपए से 1,50,000 रुपए प्रति 10 ग्राम (3,450 डॉलर-4,300 डॉलर प्रति औंस) तक जा सकता है।

राजोदिया के मुताबिक, इस दौरान चांदी में अधिक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। छह महीनों में चांदी का भाव 1,25,000 रुपए से 1,65,000 रुपए प्रति किलोग्राम (35 डॉलर -46 डॉलर प्रति औंस) और अगले बारह महीनों में 1,40,000 रुपए से 1,90,000 रुपए प्रति किलो (39 डॉलर -54 डॉलर प्रति औंस) के बीच रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- अपमान की आग से बना था भारत का पहला 5-स्टार होटल! 126 साल पहले सिर्फ ₹30 था किराया, 26/11 के काले दिन का भी गवाह

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।