Gold Silver Price Today: दशहरे पर कीमतें धड़ाम, सोना 1500 टूटा; चांदी ₹2.08 लाख पर आई, अब खरीदें या नहीं?
Gold Silver Price Today: दशहरे के दिन मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद घरेलू ...और पढ़ें
-1792497154043_m.webp)
दशहरे पर मार्केट खुलते ही सस्ता हुआ सोना-चांदी, जानें गिरावट की वजह और आगे का रुख
HighLights
दशहरे पर सोना ₹1.45 लाख, चांदी ₹2.09 लाख पर आई।
मिडिल ईस्ट तनाव, कच्चे तेल के बावजूद कीमतों में गिरावट।
विशेषज्ञों ने प्रॉफिट बुकिंग, डॉलर इंडेक्स को बताया कारण।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल के बीच घरेलू और वैश्विक बाजार में सोना-चांदी के भावों में गिरावट देखने को मिली। दशहरे के दिन शाम 5 बजे मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (mcx gold silver price) के खुलते ही सोना फिसलकर 1.45 लाख रुपए के स्तर पर आ गया, जबकि चांदी भी लुढ़ककर 2.09 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती नजर आई।
वैश्विक बाजार (gold silver price comex) में भी शाम 5 बजे तक सोना 4,135 डॉलर प्रति औंस और चांदी 57 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रही थी, जबकि क्रूड ऑयल की कीमत 111 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई।
यह भी पढ़ें- क्यों गिरता है रुपया और कैसे तय होती है कीमत? पेट्रोल-डीजल से विदेश में पढ़ाई तक, आपके ऊपर क्या पड़ता है असर
कितना सस्ता हुआ सोना-चांदी?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना पिछले दिन के मुकाबले 1485 रुपए सस्ता (gold price crash) हो गया और कीमत दिन के लो लेवल 1,45,781 रुपए प्रति 10 ग्राम (gold price today) पर पहुंच गई। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,46,715 रुपए रहा। जबकि खबर लिखे जाने तक यह 1,46,609 रुपए पर (gold rate today) कारोबार करता दिखा।
चांदी पिछले दिन के मुकाबले 1008 रुपए सस्ती (silver price crash) हो गई। खबर लिखे जाने तक यह 2,08,957 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर कारोबार करती दिखी। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 2,09,999 रुपए और लो लेवल 2,08,820 रुपए (silver rate today) रहा। इसकी पिछली क्लोजिंग 2,09,828 रुपए थी।
गिरावट पर क्या बोले एक्सपर्ट?
एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी एंड करेंसी, वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतीन त्रिवेदी के अनुसार, ऊंचे स्तरों (लगभग 4,190 डॉलर) पर हुई प्रॉफिट बुकिंग के चलते सोना कॉमैक्स पर 4,140 डॉलर के आसपास और घरेलू बाजार में करीब 1,46,000 रुपए के इर्द-गिर्द सपाट कारोबार करता नजर आया।
उनके मुताबिक, 4,200 डॉलर का स्तर सोने के लिए एक मजबूत रुकावट बना हुआ है। इसके अलावा, डॉलर इंडेक्स के 101.95 के पास मजबूत बने रहने से भी सोने की कीमतों में ऊपरी स्तर पर तेजी सीमित हो रही है।
आगे चलकर निवेशकों की नजरें अक्टूबर के अंत में आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर के फैसले और उसकी नीतिगत गाइडलाइन्स पर टिकी रहेंगी। इस महत्वपूर्ण घोषणा से पहले बुलियन मार्केट में कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की पूरी संभावना है।
