सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: औंधे मुंह गिरी कीमतें, सोना ₹3200 सस्ता, चांदी ₹13000 टूटी; इन दो वजहों से आई गिरावट!

Published: Fri, 27 Mar 2026 09:06 PM (IST)

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट और फिर उछाल दर्ज हुआ। ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट (gold silver price crash) दर्ज हुई है और बाजार में जोरदार टूट देखने को मिली है। आईबीजेए के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, सोना एक ही दिन में 3,263 रुपए सस्ता (gold price crash) होकर 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि चांदी 13,167 रुपए (silver price crash) टूटकर 2.22 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर तस्वीर इसके ठीक उलट दिखाई दी। एमसीएक्स पर रात 9 बजे तक सोना 3.86 फीसदी यानी 5505 रुपए (gold price hike) उछलकर 1,48,019 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,48,409 रुपए (gold rate today) और लो लेवल 1,43,652 रुपए रहा।

जबकि चांदी 5.51 फीसदी यानी 12,126 रुपए (silver price hike) उछलकर 2,32,000 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करने लगी। इस दौरान इसका हाई लेवल 2,33,000 रुपए (silver rate today) और लो लेवल 2,21,209 रुपए रहा।

अब सवाल यह है कि आखिर युद्ध के बीच सोने-चांदी में इतना उतार चढ़ाव क्यों आ रहा है। इसे लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने जागरण बिजनेस के खास शो प्रॉफिट की मंडी में सारा कंफ्यूजन दूर किया।

आपके शहर में क्या हैं सोने-चांदी के ताजा रेट?

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹1141,610 ₹129,809 ₹106,208 ₹222,750
मुंबई ₹142,030 ₹130,194 ₹106,523 ₹223,350
पटना ₹141,950 ₹130,121 ₹1106,463 ₹223,230
जयपुर ₹142,010 ₹130,176 ₹106,508 ₹223,310
कानपुर ₹142,070 ₹130,231 ₹106,553 ₹223,400
लखनऊ ₹142,070 ₹130,231 ₹106,553 ₹223,400
भोपाल ₹142,180 ₹130,332 ₹106,635 ₹223,580
इंदौर ₹142,070 ₹130,231 ₹106,553 ₹223,800
चंडीगढ़ ₹141,920 ₹130,093 ₹106,440 ₹223,560
रायपुर ₹141,860 ₹130,038 ₹106,395 ₹223,480

बड़ा सवालः युद्ध के दौरान क्यों गिर रही हैं कीमतें?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब मिडिल ईस्ट में वॉर चल रहा है तब सोने-चांदी के दाम गिर क्यों रहे हैं? इसे लेकर कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने बताया कि युद्ध के बीच गिरावट की मुख्य दो वजह हैं-

पहली वजह है- कैश की जरूरत: युद्ध प्रभावित क्षेत्रों (जैसे मिडिल ईस्ट) में लोग अनिश्चितता के कारण अपना सोना और प्रॉपर्टी बेचकर कैश इकट्ठा कर रहे हैं ताकि वे आसानी से दूसरी जगह शिफ्ट हो सकें। इससे बाजार में बिकवाली (Selling) बढ़ गई है।

दूसरी वजह है- प्रॉफिट बुकिंग: सेंट्रल बैंकों द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की सुगबुगाहट से बड़े फंड्स और ईटीएफ (ETF) अपना सोना बेचकर प्रॉफिट बुक कर रहे हैं। उन्हें लगता है कि युद्ध खत्म होने के बाद वे दोबारा निचले स्तरों पर खरीदारी करेंगे।

अभी कितना और सस्ता हो सकता है सोना-चांदी?

अनुज गुप्ता के मुताबिक, सोने ने हाल ही में 4000 डॉलर का लेवल तोड़ा था। लेकिन वहां से तुरंत 500 डॉलर की रिकवरी भी दिखाई। अगर सोना दोबारा 4000 से 4200 डॉलर (भारतीय करेंसी में करीब 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम) के लेवल पर आता है, तो वह एक्युमुलेट (Accumulate) करने का बहुत अच्छा मौका होगा।

हालांकि, भारतीय बाजार में सोना गिरकर 1,02,000 रुपए से 1,12,000 रुपए तक आ सकता है। वहीं चांदी के लिए 1,80,000 से 2 लाख रुपए ($55 से $60) के बीच का स्तर एक मजबूत सपोर्ट है। अगर दाम यहां तक आते हैं, तो यह भी लॉन्ग टर्म के लिए खरीदारी का एक बेहतरीन मौका साबित होगा।

यह भी पढ़ें- Gold Price Today: सोने में जोरदार उछाल, दिनभर में ₹3300 महंगा; खरीदें या नहीं? एक्सपर्ट ने दिया टारगेट प्राइस