Gold Price Today: सोने में जोरदार उछाल, दिनभर में ₹3300 महंगा; खरीदें या नहीं? एक्सपर्ट ने दिया टारगेट प्राइस
Gold Price Today Hike: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है। गुरुवार की गिरावट ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच गोल्ड में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। गुरुवार को भारी गिरावट (Gold Price Crash) के बाद शुक्रवार को सोने ने जोरदार वापसी की और 1.30 फीसदी से ज्यादा का उछाल (Gold Price Hike) दर्ज किया। कारोबारी सत्र के दौरान इसमें 3300 रुपए से ज्यादा की तेजी (Gold Price Today) दर्ज हुई और कीमत 1.45 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई।
आपके शहर में क्या हैं सोने के ताजा रेट?
| शहर | सोना/10 ग्राम (24K) | सोना/10 ग्राम (22K) | सोना/10 ग्राम (18K) | चांदी प्रति किलो |
| नई दिल्ली | ₹1141,610 | ₹129,809 | ₹106,208 | ₹222,750 |
| मुंबई | ₹142,030 | ₹130,194 | ₹106,523 | ₹223,350 |
| पटना | ₹141,950 | ₹130,121 | ₹1106,463 | ₹223,230 |
| जयपुर | ₹142,010 | ₹130,176 | ₹106,508 | ₹223,310 |
| कानपुर | ₹142,070 | ₹130,231 | ₹106,553 | ₹223,400 |
| लखनऊ | ₹142,070 | ₹130,231 | ₹106,553 | ₹223,400 |
| भोपाल | ₹142,180 | ₹130,332 | ₹106,635 | ₹223,580 |
| इंदौर | ₹142,070 | ₹130,231 | ₹106,553 | ₹223,800 |
| चंडीगढ़ | ₹141,920 | ₹130,093 | ₹106,440 | ₹223,560 |
| रायपुर | ₹141,860 | ₹130,038 | ₹106,395 | ₹223,480 |
MCX पर आज कितना महंगा हुआ सोना?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अप्रैल डिलिवरी वाला सोना 1.40 फीसदी यानी 1949 रुपए उछाल के साथ 1,41,442 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड (Gold Rate Today) करता दिखा। 1,42,800 रुपए इसका हाइ लेवल और 1,40,287 रुपए इसका लो लेवल रहा।
इससे पहले गुरुवार के शाम सत्र में सोना 4,604 रुपए यानी 3.2% गिरकर 1,39,493 रुपए पर बंद हुआ था। पिछले क्लोज और आज के हाई लेवल की तुलना करें तो पिछले 24 घंटे में सोना 3307 रुपए महंगा हुआ।
इसी तरह जून डिलिवरी वाले सोने में भी तेजी देखने को मिली। इसका भाव 1,811 रुपए यानी 1.27% बढ़कर 1,44,325 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले सत्र में यह 4,926 रुपए यानी 3.34% गिरकर 1,42,514 रुपए पर आ गया था।
रामनवमी के चलते गुरुवार को सुबह का सत्र बंद रहा और शाम को बाजार खुलते ही भारी गिरावट देखने को मिली थी। गिरावट के बाद शुक्रवार को निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की, जिससे सोने में रिकवरी आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना मजबूत हुआ। कॉमेक्स पर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 89.1 डॉलर यानी 2.04% बढ़कर 4,465.4 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया।
जून अनुबंध भी 80.55 डॉलर यानी 1.83% चढ़कर 4,489.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान को लेकर युद्ध की समयसीमा बढ़ाने से बाजार में राहत आई है। इससे सोना 4,400 डॉलर प्रति औंस के ऊपर टिक गया।
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: कितना और गिरेगा सोना-चांदी, खरीदें या नहीं, किसमें करें निवेश? 15 सवालों में सब कुछ
क्यों आई गिरावट, अनुज गुप्ता ने बताई वजह
कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने जागरण बिजनेस से खास बातचीत में बताया कि,
पहले खबर की थी मिडिल ईस्ट वॉर थम सकता है। लेकिन अमेरिका का बयान आने के बाद ईरान ने युद्ध रोकने से साफ इनकार कर दिया। जिके बाद डॉलर इंडेक्स टूट गया और सोने-चांदी के दाम बढ़ गए। आमतौर पर यही होता है कि जब डॉलर टूटता है तो सोने-चांदी के दाम भी उछलते हैं। आज भी यही हुआ।
अनुज गुप्ता ने सोने का टारगेट प्राइस (Gold Target Price 2026) भी दिया। उन्होंने बताया कि अगर युद्ध नहीं थमा तो आने वाले दिनों में सोना गिरकर 1.10 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। क्योंकि युद्ध के चलते दुनिया के कई देश दबाव में हैं।
फिलहाल संकेत यही हैं कि सोने में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन मजबूत ट्रेंड बना हुआ है, जिससे आगे कीमतें और बढ़ सकती हैं।
