सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: औंधे मुंह गिरा गोल्ड-सिल्वर, दिन भर में ₹7000 तक टूटे दाम, ₹2 लाख के नीचे आई चांदी

Published: Thu, 22 Oct 2026 05:51 PM (IST)

Gold Silver News Today: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक तनाव के कारण सोने-चांदी के दाम में भारी ...और पढ़ें

धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम! एक ही दिन में 7000 रुपये टूटी चांदी, जानिए गोल्ड का क्या है हाल?

धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के दाम! एक ही दिन में 7000 रुपये टूटी चांदी, जानिए गोल्ड का क्या है हाल?

HighLights

  1. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से सोना-चांदी गिरे।

  2. चांदी ₹7000 सस्ती होकर ₹2 लाख प्रति किलोग्राम से नीचे।

  3. मध्य पूर्व तनाव, फेड ब्याज दरें गिरावट के मुख्य कारण।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Crash: सोना और चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। कच्चे तेल (crude oil price) की कीमतों में आई तूफानी तेजी ने सोने और चांदी की चमक को एकदम फीका कर दिया है। ग्लोबल बाजार से लेकर घरेलू और स्पॉट मार्केट तक, हर जगह दोनों कीमती धातुओं के दाम औंधे मुंह गिरे (gold silver price crash) हैं।

ग्लोबल मार्केट की बात करें, तो यहां सोना 1.45% और चांदी 3.25% सस्ती हो गई है। इसका सीधा असर घरेलू वायदा बाजार यानी एमसीएक्स (MCX) पर भी दिखा। एमसीएक्स पर सोना 1.34% और चांदी 3% तक टूट गई है।

सराफा बाजार में तो कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (Gold Silver Price IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना अब 1.42 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। चांदी का हाल तो और भी बुरा रहा।

चांदी एक ही दिन में 7000 रुपए सस्ती हो गई है। इस भारी गिरावट के बाद यह 2 लाख रुपए प्रति किलोग्राम के नीचे आ गई है।

यह भी पढ़ें- ₹1 लाख से भी नीचे आ जाएगा सोना! बैंक ऑफ अमेरिका का दावा- गिरावट अभी थमी नहीं; BofA ने क्यों जारी किए नए टारगेट?

क्या हैं गोल्ड और सिल्वर के ताजा रेट?

ग्लोबल बाजार का हाल: कॉमेक्स पर सोना 1.45% फिसलकर 4100 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया। खबर लिखे जाने तक यह 60 डॉलर टूटकर 4089 डॉलर पर कारोबार करता दिखा। चांदी में बारी गिरावट दर्ज हुई। कीमत 3.25% गिरकर 55 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

घरेलू वायदा बाजार का हाल: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड 2045 रुपए सस्ता हो गया। खबर लिखे जाने तक यह 1.40% गिरकर 1,44,034 रुपए (gold price today) पर कारोबार करता दिखा। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 1,45,120 रुपए और लो लेवल 1,43,930 रुपए रहा। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,46,079 पर क्लोज हुआ था।

चांदी का हाल और भी बुरा रहा। दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी में 2.90% यानी 6071 रुपए की गिरावट देखी गई। कीमत 2,03,097 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) हो गई। ट्रेडिंग के दौरान इसका हाई लेवल 2,06,000 रुपए और लो लेवल 2,02,443 रुपए रहा।

बुलियन और ज्वैलरी एसोसिएशन का हाल: इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोना 1411 रुपए सस्ता हो गया और कीमत 1,42,694 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम हो गई। 22 कैरेट सोना 1292 रुपए सस्ता होकर 1,30,708 रुपए पर आ गया। 18 कैरेट सोना 1058 रुपए सस्ता होकर 1,30,708 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि चांदी में 7006 सस्ती होकर 2 लाख रुपए से भी नीचे आ गई। चांदी की कीमत 1,99,777 रुपए (silver rate today) प्रति किलोग्राम हो गई।

यह भी पढ़ें- रूस ने रातोंरात बेच दिया 62000 किलो सोना, 10 महीने से धड़ाधड़ खाली कर रहा स्वर्ण भंडार; चीन कैसे उठा रहा फायदा?

आखिर क्यों गिरे सोने-चांदी के दाम?

एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी (रिसर्च एनालिस्ट) जतीन त्रिवेदी ने इस गिरावट की मुख्य वजह बताई है। उन्होंने कहा, सोने में कमजोरी का ट्रेंड जारी है। यह 1.44 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स (COMEX) गोल्ड 4,088 डॉलर तक गिर गया है।

पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद से बाजार पर भारी दबाव है। अब निवेशकों की नजर अगले हफ्ते फेडरल रिजर्व (Fed) के फैसले पर है। वहां से मिलने वाले महंगाई और ब्याज दर के संकेत आगे बाजार की दिशा तय करेंगे।"

चॉइस ब्रोकिंग के कमोडिटी एनालिस्ट आमिर माकदा ने भी इस पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के तनाव से महंगाई बढ़ने का डर है। बाजार मानकर चल रहा है कि ऊर्जा महंगी होने से दिसंबर में फेड अपनी ब्याज दरें बढ़ा सकता है।

तकनीकी चार्ट पर भी सोना कमजोर हुआ है। यह अपने अहम लेवल 200-DEMA (145,845) के नीचे आ गया है। सोने के लिए अब अगला बड़ा सपोर्ट 142,950 पर है। उनका मानना है कि अभी सोने में मंदी का ट्रेंड ही रहेगा। ऐसे में ट्रेडर्स को उछाल पर बिकवाली (Sell-on-rise) का मौका खोजना चाहिए।