सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी खरीदने का बड़ा मौका! एक हफ्ते में 10600 रुपये तक गिरे दाम; चेक करें ताजा भाव

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Sat, 20 Jun 2026 11:16 AM (IST)

Gold Silver Price Crash: इस हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे सोना 2800 ...और पढ़ें

सोना 2800 रुपये, चांदी 10,600 रुपये से अधिक सस्ती हुई।

सोना 2800 रुपये, चांदी 10,600 रुपये से अधिक सस्ती हुई।

HighLights

  1. सोना 2800 रुपये, चांदी 10,600 रुपये से अधिक सस्ती हुई।

  2. 24 कैरेट सोने का दाम 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम।

  3. वैश्विक अस्थिरता और ब्याज दरें बढ़ने से कीमतों में गिरावट।

आईएनएस, नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी में इस हफ्ते गिरावट देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमशः 2800 रुपये और 10,600 रुपये से अधिक सस्ते हो गए हैं।

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA Gold Rate) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,830 रुपये कम होकर 1,44,970 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,47,800 रुपये पर था।

Gold Rate Today: आज का सोने का भाव

22 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,32,793 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,35,385 रुपये प्रति (Gold Price Today) 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,08,728 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,10,850 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 19 जून को शाम के सत्र में 1,44,361 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 16 जून को सुबह के सत्र में 1,50,663 रुपये प्रति 10 ग्राम देखा गया।

Silver Price Today: चांदी का ताजा भाव

सोने के साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। चांदी का दाम 10,609 रुपये कम होकर 2,31,973 रुपये (Silver Price Today) प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,42,582 रुपये प्रति किलो था।

इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 15 जून को शाम के सत्र में 2,51,488 रुपये प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 19 जून को सुबह के सत्र में 2,30,982 रुपये प्रति किलो देखा गया। आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।

वैश्विक स्तर पर क्या सोने-चांदी के भाव

वैश्विक अस्थिरता के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,170 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 64 डॉलर प्रति औंस के करीब आ गया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में गिरावट की वजह फेड के चेयरमैन केविन वॉर्श की ओर से ब्याज दरों को बढ़ाने को लेकर की गई टिप्पणी है, जिसने बुलियन मार्केट में कमजोरी को बढ़ावा दिया है।

इससे अलावा डॉलर के मजबूत होने से भी कीमती धातुओं की कीमतों पर असर हुआ है। आमतौर पर जब भी ब्याज दरों में बढ़ोतरी देखी जाती है तो सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखा जाता है।

यह भी पढ़ें- Jio IPO: जियो आईपीओ से फेसुबुक-गूगल की होगी छप्परफाड़ कमाई! अंबानी की कंपनी में इतनी-इतनी है हिस्सेदारी