सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी आई 2 लाख के नीचे; देखें अब क्या रह गई कीमत

Published: Thu, 22 Oct 2026 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 22 Oct 2026 11:04 PM (IST)

Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना लगभग 2% और चांदी लगभग 5% टूटी है।

चांदी MCX पर 2 लाख रुपये के नीचे आई।

चांदी MCX पर 2 लाख रुपये के नीचे आई।

HighLights

  1. सोने की कीमत में लगभग 2% की गिरावट दर्ज।

  2. चांदी की कीमत 5% टूटकर 2 लाख के नीचे।

  3. कच्चे तेल में उछाल से कीमती धातुओं पर दबाव।

नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने में लगभग 2 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं, चादीं में लगभग 5 फीसदी टूटी है। इस गिरावट के चलते चांदी की कीमत 2 लाख रुपये (Gold Silver Price) प्रति किलो से नीचे आ गई है। 

इस खबर को लिखते वक्त 4 दिसंबर 2026 का गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट 2.03% गिरकर 143069 रुपये प्रति 10 ग्राम (gold price today) पर कारोबार करता दिखा। वहीं, 4 दिसंबर 2026 का चांदी वायदा 4.92% यानी 10284 रुपये टूटकर 198884 रुपये प्रति किलोग्राम (silver price today) के स्तर पर कारोबार करती दिखी।

दिल्ली में कितनी रह गई सोने की कीमत

कच्चे तेल में उछाल से कीमती धातुओं पर बने दबाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट बृहस्पतिवार को भी जारी रही। दिल्ली में सोना 1,000 रुपये गिरकर तीन महीने के निचले स्तर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया जबकि चांदी 5,900 रुपये की फिसलन के साथ 10 महीने के निचले स्तर पर आ गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोने में कमजोरी जारी रहने के बीच पीली धातु 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर समेत) पर आ गई। इससे पहले 30 जुलाई को सोना इस स्तर के आसपास कारोबार करता दिखा था।

कमजोर मांग के बीच चांदी भी 5,900 रुपये टूटकर 2,07,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर समेत) के भाव पर आ गई। यह चांदी का 10 महीने का सबसे निचला स्तर है। बुधवार को चांदी 2,13,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

चांदी 31 दिसंबर, 2025 के 2.39 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से अब तक 31,500 रुपये यानी 13.18 प्रतिशत गिर चुकी है। वहीं, 29 जनवरी को दर्ज 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर से इसकी कीमत 1.97 लाख रुपये यानी 48.70 प्रतिशत नीचे आ चुकी है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष एवं शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतिन त्रिवेदी ने कहा, "पश्चिम एशिया में संघर्ष को लेकर चिंताओं के बीच घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।"

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमत 4,100 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गई। हाजिर सोना 68.98 डॉलर यानी करीब 1.7 प्रतिशत टूटकर 4,072.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। चांदी की हाजिर कीमत भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब चार प्रतिशत गिरकर 55.72 डॉलर प्रति औंस रह गई।

पीएल कैपिटल के जिंस प्रमुख आशीष राजोदिया ने कहा कि कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 112 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने से महंगाई को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बनाए रखने की आशंका मजबूत हुई है और कीमती धातुओं के भाव पर इसका असर देखा जा रहा है। राजोदिया ने कहा, "सोने के मुकाबले चांदी में अधिक गिरावट उसकी कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव के कारण आई है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के संकेत भी दोनों धातुओं पर दबाव डाल रहे हैं। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों और अमेरिका-ईरान तनाव में नरमी से कीमती धातुओं को संभलने का मौका मिल सकता है।" ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख गौरव गर्ग ने कहा कि निवेशकों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की 27-28 अक्टूबर की मौद्रिक नीति बैठक और आने वाले अमेरिकी महंगाई आंकड़ों पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें- JIO IPO News: दो दिन में 5.5 गुना सब्सक्राइब हुआ जियो आईपीओ, GMP ने दिया लिस्टिंग पर इतना मुनाफा होने का संकेत!