सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: धड़ाम हुआ सोना-चांदी, अब तक ₹45 हजार से ज्यादा गिरा भाव; आपके शहर में कितनी हुई कीमत?

Published: Mon, 30 Mar 2026 10:49 AM (IST)

Gold Silver Price Crash: मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध के कारण शेयर बाजार के साथ सोना-चांदी की कीमतों (Gold ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मध्य पूर्व युद्ध के कारण सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट।

  2. MCX पर सोने में ₹697 प्रति 10 ग्राम की कमी।

  3. चांदी में सुबह गिरावट के बाद ₹195 प्रति किलो की रिकवरी।

Gold Silver Price Crash:मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह शेयर बाजार में लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही सोना-चांदी (Gold Silver Price Today में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। 30 मार्च को एमसीएक्स में सोना और चांदी दोनों ही 1400 रुपये से ज्यादा की गिरावट है। 

30 march gold infograhpcis

Gold Price Crash: कितना सस्ता हुआ सोना?

 एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,46,558 रुपये चल रही है। इसमें 697 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,44,212 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

 Silver Price Crash: कितनी आई चांदी में गिरावट?

चांदी में सुबह भारी गिरावट थी। हालांकि अब 10.30 बजे तक चांदी में रिकवरी आई है। सुबह 10.40 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 2,28,149 रुपये चल रही है। इसमें 195 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,25,763 रुपये प्रति किलो का लो और 2,28,786 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है। 

अलग-अलग शहर में कितनी है कीमत?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹1,46,950 ₹228,910
जयपुर ₹147,010 ₹229,000
कानपुर ₹147,070 ₹229,090
लखनऊ ₹147,070 ₹229,090
भोपाल ₹147,030 ₹228,840
इंदौर ₹146,890 ₹228,960
चंडीगढ़ ₹146,920 ₹228,670
रायपुर ₹146,860 ₹228,580

 यह भी पढ़ें:-1 अप्रैल से बदलेंगे सोने से जुड़े ये नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर

कहां है सोना सबसे सस्ता और महंगा?

रायपुर में आज सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,46,860 रुपये चल रही है। कानपुर और लखनऊ में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का भाव 1,47,070 रुपये चल रहा है। 

कहां है चांदी सबसे सस्ती और महंगी?

सोने के साथ रायुपर में चांदी भी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 2,28,580 रुपये चल रही है। कानपुर और लखनऊ में चांदी सबसे महंगी मिल रही है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,29,090 रुपये चल रहा है। 

सोर्स- एमसीएक्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।