सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1 अप्रैल से बदलेंगे सोने से जुड़े ये नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर

Published: Tue, 31 Mar 2026 10:54 AM (GMT+05:30)

Gold Rules: 1 अप्रैल से सोने में निवेश से जुड़े नियमों में बदलाव हो रहा है, जिसका सीधा असर डिजिटल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 1 अप्रैल से सोने के नियमों में बदलाव।

  2. SGB निवेश पर लगेगा कैपिटल गेन टैक्स।

  3. डिजिटल गोल्ड निवेशकों पर सीधा असर।

Gold Rules: कल से देशभर में कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों में सोना से जुड़ा बदलाव भी शामिल हैं। सोने में जो बदलाव होने जा रहा है उसका असर उन लोगों पर सबसे ज्यादा पड़ने वाला है, जो डिजिटल तरीके से गोल्ड में निवेश करते हैं।

क्या होंगे बदलाव?

सरकार एक अप्रैल से एसजीबी (SGB) में भी टैक्स लेगी। हालांकि ये टैक्स हर किसी निवेशक से नहीं लिया जाएगा। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार यह टैक्स उन लोगों को देना होगा, जिन्होंने शुरू से एसजीबी न खरीदा हो। अगर किसी व्यक्ति ने शुरू से ही एसजीबी होल्ड किया हो तो वे टैक्स नहीं देगा। 

कितना देना होगा टैक्स

यह टैक्स कैपिटल गेन के आधार पर लिया जाएगा। कैपिटल गैन टैक्स के तहत शॉर्ट टर्म और लॉगटर्म टैक्स के आधार पर टैक्स लिया जाएगा। फिलहाल अगर आप सिल्वर या गोल्ड ईटीएफ खरीदते हैं तो आपको कैपिटल गैन टैक्स के तहत कर देना होगा। इसमें आपको शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म के अनुसार टैक्स देना होता है। अभी यहीं टैक्स एसजीबी में भी लगाया जाएगा। 

अलग-अलग शहर में कितना है दाम?

शहर सोने का भाव चांदी की कीमत
पटना ₹1,46,950 ₹228,910
जयपुर ₹147,010 ₹229,000
कानपुर ₹147,070 ₹229,090
लखनऊ ₹147,070 ₹229,090
भोपाल ₹147,030 ₹228,840
इंदौर ₹146,890 ₹228,960
चंडीगढ़ ₹146,920 ₹228,670
रायपुर ₹146,860 ₹228,580

 

24, 22 और 18 कैरेट सोने की कीमत?

शहर 24 कैरेट सोने का भाव 22 कैरेट की कीमत 18 कैरेट का भाव
पटना 145,180 133081.6667 108,885.00
जयपुर 145,240 133136.6667 108,930.00
कानपुर 144,290 132265.8333 108,217.50
लखनऊ 145,290 133182.5 108,967.50
भोपाल 145,410 133292.5 109,057.50
इंदौर 145,410 133292.5 109,057.50
चंडीगढ़ 145,260 133155 108,945.00
रायपुर 145,200 133100 108,900.00

आज मार्केट बंद है इसलिए लेटेस्ट रेट अपडेट नहीं हुए है। ऊपर दी गई टेबल में सोने और चांदी की कीमत कल की है। क्योंकि आज मार्केट क्लोज है इसलिए कल के दाम में ही ट्रेडिंग की जाएगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।