Gold Silver Price Today: US से आई खबर के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदारी का है मौका? खरीदें या नहीं, एक्सपर्ट से समझें
Gold Silver Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी ...और पढ़ें
-1789644106269_m.webp)
फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ोतरी से सोना चांदी हुआ सस्ता जानें आगे क्या होगा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने और केविन वॉर्श के सख्त रुख का असर सोने और चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। गुरुवार, 17 सितंबर को ग्लोबल मार्केट के साथ घरेलू वायदा बाजार में गोल्ड-सिल्वर की कीमतों में बड़ी गिरावट (gold silver price crash) देखी गई। कोमेक्स पर गोल्ड में 0.48% और चांदी में 0.45% की गिरावट दर्ज हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने का भाव 1987 रुपए टूटकर 1,50,483 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी चांदी 4565 रुपए फिसलकर 2,30,221 रुपए प्रति किलो रह गई।
शाम 5 बजे तक कीमतों में आई रिकवरी
दिन भर तेज गिरावट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में रिकवरी भी आई। अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 320 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,150 रुपए (gold price today) पर कारोबार करता दिखा। इस दौरान इसका हाई लेवल 1,52,150 रुपए (gold rate today) रहा। वहीं चांदी में करीब 3900 रुपए तक की रिकवरी आई और कीमत 600 रुपए टूटकर 2,34,180 रुपए (silver rate today) पर आ गई। इस दौरान चांदी का हाई लेवल 2,34,500 (silver price today) रुपए रहा।
सोने-चांदी की कीमतों में क्यों आई गिरावट?
कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी (कमोडिटी रिसर्च) कायनात चैनवाला के मुताबिक, बुधवार देर रात फेडरल रिजर्व ने 2023 के बाद पहली बार अपनी ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया है। दरें अब 3.75%-4.00% की सीमा में आ गई हैं। इस ऐलान के बाद सोने में भारी बिकवाली हुई और यह 6 हफ्ते के निचले स्तर 4,235 डॉलर तक लुढ़क गया। चांदी भी 1% से ज्यादा गिरकर 63 डॉलर के करीब बंद हुई।
हालांकि, गुरुवार को कमजोर डॉलर और सस्ते कच्चे तेल से सोने को थोड़ी राहत मिली और हाजिर सोना 1% से ज्यादा उछलकर 4,320 डॉलर के करीब ट्रेड करने लगा।
अब आगे क्या हो सकता है?
कायनात चैनवाला ने बताया कि फेड का अनुमान है कि 2026 के अंत तक ब्याज दरें 4.1% पर रहेंगी और 18 में से 16 नीति निर्माताओं को एक और रेट हाइक की उम्मीद है। फेड ने महंगाई (PCE) का अनुमान भी बढ़ा दिया है और 2% का लक्ष्य अब 2029 तक खिसक गया है। फेड के चेयरमैन केविन वॉर्श के सख्त संदेश के कारण 10-साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 5% और डॉलर इंडेक्स 100 के पार निकल गया है।
कुल मिलाकर, जब तक अमेरिका के आर्थिक या रोजगार के आंकड़े कोई बड़ी सुस्ती नहीं दिखाते, तब तक सोने-चांदी में किसी बड़ी तेजी की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। निवेशकों को फिलहाल अमेरिकी डेटा पर पैनी नजर रखनी होगी।
