सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: चांदी 52000 टूटी, सोना 12800 रुपए सस्ता; कब तक गिरेंगे दाम, खरीदने का है मौका?

Published: Mon, 02 Feb 2026 09:03 PM (IST)

Gold Silver Price Crash: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ...और पढ़ें

चांदी 52000 टूटी, सोना 12800 रुपए सस्ता।

चांदी 52000 टूटी, सोना 12800 रुपए सस्ता।

HighLights

  1. चांदी तीन दिन में ₹1.44 लाख तक लुढ़की।

  2. सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से ₹30,300 सस्ता हुआ।

  3. विशेषज्ञों ने किस्तों में खरीदारी की सलाह दी।

Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे थे? बाजार ने अचानक ब्रेक मार दिया और चांदी तीन दिन में 1.44 लाख रुपए तक लुढ़ गई। साथ ही, सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई से धड़ाम हो गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी 52,000 रुपए (silver price crash) टूटकर 2,60,000 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम रह गई।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक यह करीब 17% की एक दिन की बड़ी गिरावट है। इससे पहले शनिवार को भी चांदी 72,500 रुपए (19%) गिरी थी और 3.12 लाख रुपए पर आ गई थी।

अगर पिछले तीन सत्र जोड़ें, तो चांदी कुल 1,44,500 रुपए (silver price fall) यानी करीब 36% टूट चुकी है। याद रहे, 29 जनवरी को 4,04,500 रुपए प्रति किलोग्राम (silver aal time high) का रिकॉर्ड हाई बना था। वहीं से अब सीधी फिसलन दिख रही है।

तीन दिन में 30 हजार सस्ता हुआ सोना

गिरने के मामले में सोना भी पीछे नहीं रहा। 99.9% शुद्धता वाला सोना सोमवार को 12,800 रुपए (gold price fall) सस्ता होकर 1,52,700 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में यह 1,65,500 रुपए (gold rate today) पर बंद हुआ था।

तीन सत्रों में सोना कुल 30300 (करीब 17%) टूट चुका है, जबकि 29 जनवरी को इसने 1,83,000 रुपए प्रति 10 ग्राम का रिकॉर्ड बनाया था। एक्सपर्स्ट का मानना है कि तेजी के बाद अब निवेशक जमकर मुनाफावसूली कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Gold Silver छोड़ो 43% महंगा हो गया धनिया, इन 3 वजहों से कीमत ऑल टाइम हाई; किन राज्यों को सबसे ज्यादा असर?

क्यों आई बड़ी गिरावट, एक्सपर्ट ने किया क्लियर

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के जिंस विश्लेषक मानव मोदी ने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की टैरिफ बातचीत के बीच डॉलर मजबूत हुआ है और अमेरिका-ईरान तनाव कम हुआ है, इन वजहों से सोना-चांदी पर दबाव आया।

लेमन मार्केट डेस्क के रिसर्च एनालिस्ट गौरव गर्ग बताते हैं कि, केंद्रीय बजट 2026-27 में सोना-चांदी के आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं हुआ। बाजार को राहत की उम्मीद थी, जो नहीं मिली। इससे कीमतों को सपोर्ट देने वाला ट्रिगर खत्म हो गया। वैश्विक बाजार भी नरम रहा। हाजिर सोना $83.75 (1.72%) गिरकर $4,781.60 प्रति औंस पर आया।

मिराए एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट प्रवीण सिंह ने बताया कि, "मजबूत डॉलर और ट्रंप द्वारा केविन वॉर्श (Kevin Warsh) को अगला फेड चेयरमैन नामित करने की खबर से सोने पर भारी बिकवाली आई।"

क्या करें निवेशक, खरीदें या अभी और रुकें?

  • एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रिकॉर्ड हाई के बाद तेज गिरावट यानी मुनाफावसूली का दौर
  • डॉलर मजबूत रहा तो दबाव जारी रह सकता है
  • लेकिन लंबे समय के खरीदारों के लिए गिरावट पर किस्तों में खरीद रणनीति काम आ सकती है

फिलहाल ट्रेंड नीचे है, जोश में नहीं, होश में खरीदारी ही समझदारी है।