सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: सोना-चांदी हुआ धड़ाम, एक दिन में 5000 रुपये गिरे दाम; चेक करें क्या है ताजा भाव

By Jagran BusinessEdited By: Gyanendra Tiwari
Published: Fri, 24 Jul 2026 09:49 PM (IST)

Gold Silver Price Crash: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत में ₹2,000 और चांदी में ₹5,000 की भारी गिरावट ...और पढ़ें

दिल्ली में सोना ₹2,000 टूटकर ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम।

दिल्ली में सोना ₹2,000 टूटकर ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम।

HighLights

  1. दिल्ली में सोना ₹2,000 टूटकर ₹1.47 लाख प्रति 10 ग्राम।

  2. चांदी की कीमत ₹5,000 गिरकर ₹2.24 लाख प्रति किलोग्राम।

  3. घरेलू मुनाफावसूली और कमजोर लिवाली से कीमतों पर दबाव।

नई दिल्ली। Gold Silver Price Crash: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 2,000 रुपये टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रही। कारोबारियों की मुनाफावसूली के कारण सोने की कीमत में गिरावटआई।

कारोबारियों के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 2,000 रुपये घटकर 1,47,200 रुपये (Gold Price Today) प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रही। यह लगातार दूसरे दिन की गिरावट है।

बीते दिन सोना 1,49,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। भारी बिकवाली के कारण चांदी की कीमत भी 5,000 रुपये टूटकर 2,24,700 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही।

पिछले सत्र में यह 2,29,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजार में लिवाली धारणा कमजोर रहने के बीच सर्राफा कीमतें दबाव में रहीं।

हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोना में मामूली बढ़त हुई और यह 4,063.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 58.59 डॉलर प्रति औंस हो गई।

क्या बोले एक्सपर्ट?

मिराए एसेट शेयरखान में जिंस मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘विदेशी बाजारों में हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ लगभग 4,060 डॉलर प्रति औंस पर रहा। पांच दिनों में 12 प्रतिशत की तेजी के बाद ब्रेंट तेल की कीमतों में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका ने लगातार 14वें दिन ईरान पर हमले जारी रखा। ट्रंप प्रशासन ने भारत सहित 60 देशों पर शुल्क (टैरिफ) भी लगाया है।

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की AVP कायनात चेनवाला ने कहा- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज स्पॉट गोल्ड की कीमत थोड़ी बढ़कर $4,055 प्रति औंस के आसपास है। यह $4,022/oz के इंट्राडे निचले स्तर से सुधरा है, जहां खरीदारों ने मनोवैज्ञानिक रूप से अहम $4,000 के स्तर को बनाए रखा। चांदी भी इसी राह पर है और लगभग 1% बढ़कर $58/oz के आसपास है। अगर कच्चा तेल स्थिर होता है और यील्ड में नरमी आती है, तो सोने की कीमत $4,100 और चांदी की कीमत $60 की ओर बढ़ सकती है। दूसरी ओर, $4,000 के स्तर से नीचे जाने पर कीमत $3,960 की ओर गिर सकती है, और अगर यह स्तर नहीं टिकता है, तो $3,700 की ओर और बड़ी गिरावट का जोखिम हो सकता है।"

यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर पहुंचा UP का दूसरा सबसे बड़ा अरबपति, ₹37104 करोड़ साम्राज्य के मालिक की आंखें हुई नम; स्टॉक भी धड़ाम