सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंतर-मंतर पहुंचा UP का 34 साल का ये अरबपति, ₹37104 करोड़ साम्राज्य के मालिक की आंखें हुई नम; स्टॉक भी धड़ाम

Published: Fri, 24 Jul 2026 08:16 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2026 08:35 AM (IST)

नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों के धरने में फिजिक्सवाला के अलख पांडे ...और पढ़ें

अलख पांडे जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध में शामिल हुए।

अलख पांडे जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध में शामिल हुए।

HighLights

  1. अलख पांडे जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध में शामिल हुए।

  2. उन्होंने नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

  3. फिजिक्सवाला के शेयर 3.90% गिरकर बंद हुए।

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर देश के छात्र जंतर-मंतर (Jantar Mantar Protest) पर धरना दे रहे हैं। और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग कर रहे हें। छात्र आंदोलन को देश भर के बड़े-बड़े लोगों का सपोर्ट मिल रहा है। इन सबके बीच जंतर-मंतर पर उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े अरबपति भी पहुंचे। उन्होंने छात्रों के लिए आवाज उठाई और व्यवस्था पर सवाल उठाए। इस दौरान वह भावुक भी हुए। इसके बाद ही उनकी कंपनी के शेयरों में गिरावट देखी गई। शुक्रवार को उनकी कंपनी के शेयर 3.90% टूटकर बंद हुए।

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर कौन है यूपी का वह दूसरा सबसे बड़ा अरबपति, जो जंतर-मंतर पर पहुंचकर बच्चों की आवाज उठा रहा है। आइए जानते हैं।

जंतर-मंतर पहुंचा UP का दूसरा सबसे बड़ा अरबपति

हम जिस अरबपति की बात कर रहे हैं उसका नाम है अलक पांडे। उनकी उम्र 4 वर्ष है। वह फिजिक्स वाला के को-फाउंडर और CEO हैं। उनकी कंपनी का मार्केट कैप 37104 करोड़  रुपये हैं। यानी अलख पांडे 37104 करोड़ रुपये साम्राज्य के मालिक है। अलख पांडे दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है और सरकार से उनसे बातचीत करने की अपील की है।

गुरुवार की सुबह अलख पांडे ने विरोध प्रदर्शन वाली जगह से एक वीडियो शेयर किया और कहा कि यह आंदोलन सिर्फ NEET परीक्षा से कहीं बड़ा है। उन्होंने वीडियो में कहा, "20 जुलाई को भारत के छात्रों ने एक ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया। यह पूरे शिक्षा तंत्र के खिलाफ छात्रों का गुस्सा था। यह सिर्फ NEET के बारे में नहीं है। सरकार इन बच्चों से बात क्यों नहीं करती? ये हमारे देश के बच्चे हैं। प्लीज, कम से कम एक बार आकर उनसे बात तो कीजिए। उनकी परेशानियां सुनिए। वे मजबूरी में सड़कों पर उतरे हैं।"

कितनी है अलख पांडे की नेटवर्थ

अलख पांडे उत्तर प्रदेश के दूसरे सबसे बड़े अरबपति हैं। इतना ही नहीं वह प्रयागराज शहर के इकलौते अरबपति हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम ट्रैकिंग लिस्ट के अनुसार इस समय उनकी नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर (Alakh Pandey Net Worth) है। यह भारतीय रुपये में करीब 13500 करोड़ रुपये है।

Alakh Pandey Neet Protest NTA Jantar Manter

अलख पांडे कंपनी फिजिक्सवाला नवंबर 2025 में पब्लिक हुई और अपने IPO प्राइस से 33% ज्यादा कीमत पर लिस्ट हुई। गुरुवार को फिजिक्सवाला के शेयर 3.90% गिरकर 128 रुपये (Physicswallah Share Price) के स्तर पर बंद हुए थे।

यह भी पढ़ें- अदाणी से JP Associates के UP-MP के सीमेंट प्लांट खरीदने वाली कंपनी को भारी नुकसान, जारी हुए तिमाही नतीजे