सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Crash: शाम होते ही सोना-चांदी धड़ाम, ₹5400 तक लुढ़के दाम; एक्सपर्ट बोले- अभी और आएगी गिरावट!

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:35 PM (GMT+05:30)

Gold Silver Price Today: गुरुवार, 12 नवंबर को सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें 24 कैरेट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। आज, 12 नवंबर को गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बड़ी गिरावट (gold silver price) दर्ज हुई।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 2,911 रुपए सस्ता होकर 1,37,692 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पहले इसकी कीमत 1,40,603 रुपए थी।

वहीं, चांदी के भाव में भी 4,860 रुपए की बड़ी गिरावट आई और एक किलो चांदी की कीमत घटकर 1,81,040 रुपए रह गई।

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली। 22 कैरेट सोना 1,28,792 रुपए से घटकर 1,26,126 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, 18 कैरेट सोने का भाव 1,05,452 रुपए से कम होकर 1,03,269 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया।

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोना सस्ता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सराफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में जारी रहा। यहां 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 2,200 रुपए टूटकर 1,43,400 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

बुधवार को इसका भाव 1,45,600 रुपए प्रति 10 ग्राम था। हालांकि, दिल्ली के बाजार में चांदी की कीमत 1,87,500 रुपए प्रति किलो (silver rate today) पर स्थिर रही।

कारोबारियों के मुताबिक, घरेलू बाजार में कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के चलते सोने के भाव पर दबाव बना हुआ है।

वैश्विक और भारतीय वायदा बाजार में भी गिरावट

ग्लोबल बाजार यानी कॉमेक्स पर सोना 2.25% टूटकर 3910 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जबकि चांदी में 2.90% से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई और कीमत 50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 2.15% यानी 3000 रुपए लुढ़क गया और कीमत 1,36,716 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। जबकि चांदी में 2.94% की कमी दर्च हुई। कीम 5421 रुपए टूटकर 1,78,910 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर आ गई।

यह भी पढ़ें- रूस क्यों धड़ाधड़ खाली कर रहा खजाना? हॉन्गकॉन्ग के रास्ते चीन भेजा 165 टन सोना; 1998 के बाद सबसे ज्यादा घटा गोल्ड रिजर्व

आखिर क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

अमेरिका में अक्टूबर महीने की महंगाई उम्मीद से ज्यादा रहने के कारण कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। इससे दिसंबर में ब्याज दर बढ़ने की संभावना मजबूत हुई है। आमतौर पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की आशंका सोने जैसी गैर-ब्याज देने वाली संपत्तियों के लिए दबाव पैदा करती है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के मुताबिक,

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना करीब 39.93 डॉलर यानी 1 प्रतिशत गिरकर 3,950 डॉलर प्रति औंस से नीचे आ गया। इसकी एक बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना है। चांदी भी 1.17 प्रतिशत गिरकर 51.06 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।"

वहीं, मिराए एसेट शेयरखान के जिंस प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि अगर डॉलर इंडेक्स 103 के मजबूत स्तर को निर्णायक रूप से पार करता है, तो यह 104.50 तक पहुंच सकता है। ऐसा होने पर सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव और बढ़ सकता है। गुरुवार को डॉलर इंडेक्स गिरावट के साथ 102.88 पर कारोबार कर रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।