सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price Today: खुलते ही चमक उठे सोना-चांदी, ₹3,000 तक चढ़े दाम; सप्ताह के पहले दिन क्या हैं रेट्स?

Published: Mon, 27 Jul 2026 09:17 AM (IST)

Gold Silver Rates 27 July: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन 27 जुलाई को सोने-चांदी के दामों में उछाल दर्ज की ...और पढ़ें

27 जुलाई को क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के दाम?

27 जुलाई को क्या हैं गोल्ड-सिल्वर के दाम?

HighLights

  1. 27 जुलाई को सोने-चांदी के दामों में उछाल दर्ज।

  2. अंतरराष्ट्रीय Comex में सोना-चांदी के भाव बढ़े।

  3. घरेलू MCX पर भी सोने-चांदी में तेजी।

नई दिल्ली: पिछले पूरे सप्ताह सोने-चांदी के दाम (Gold Silver Price) में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा। सप्ताह के शुरूआती दिनों में जहां दामों में उछाल देखने को मिली थी वहीं कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिनों में भारी गिरावट दर्ज की गई। ऐसे में आज 27 जुलाई को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी के दाम गिरे हैं या चढ़े हैं यह जानना बेहद जरूरी है। घरेलू बाजार (Bullion Market) से लेकर इंटरनेशनल मार्केट (International Market) तक आइए चेक करते हैं क्या हैं आज के ताजा भाव?


इंटरनेशनल मार्केट के दाम?

इंटरनेशनल मार्केट Comex में सोने और चांदी दोनों की कीमतों में (Gold Silver Price Today) आज 27 जुलाई को उछाल देखने को मिली। सुबह करीब 9 बजे तक के आंकड़ों की मानें तो सोना 056% तक चढ़ा और कीमत 4093.00 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। इसके साथ ही चांदी (Silver Price Today) के दाम भी चढ़ते दिखे हैं। चांदी 1.31% चढ़कर 59.675 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। जो हाल के दिनों के बाद उछाल मानी जा रही है।

MCX क्या है प्राइस?

वहीं भारत के घरेलू बाजार MCX पर भी सोने के उछलते दिखे। MCX पर सोना (Gold Price) 0.67% चढ़कर कर करीब ₹1,43,784 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा जो हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव के बाद अब दाम चढ़ते नजर आ रहे है। वहीं भारत में चांदी के भाव (Silver Price) में भी उछाल देखने को मिली है। यह लगभग 1,09% चढ़कर ₹2,24,550 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।


MCX पर कहां ट्रेड कर रहा सोना?

घरेलू वायदा बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 678 रुपए छलांग मार कर 1,43,784 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं सुबह 9 बजे चांदी की कीमत 2142 रुपए गिरकर 2,24,550 रुपए प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई थी।

 

आपके शहरे में क्या है प्राइस?

शहर सोना/10 ग्राम (24K) सोना/10 ग्राम (22K) सोना/10 ग्राम (18K) चांदी प्रति किलो
नई दिल्ली ₹143,270 ₹131,331 ₹107,020 2,22,5800
मुंबई 144,840 ₹132,770 ₹1,08,630 ₹2,22,310
पटना 144,760 ₹132,578 ₹107,655 ₹223,850
जयपुर ₹143,410 ₹132,126 ₹108,558 ₹224, 060
कानपुर ₹142,517 ₹131,181 ₹107,110 ₹222, 920

 यह भी पढ़ें: अगस्त में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट