Bank Holiday: अगस्त में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holiday List: अगस्त 2026 में बैंक कितने दिन बंद रहेंगे? साप्ताहिक अवकाश, स्वतंत्रता दिवस और क्षेत्रीय त्योहार को शामिल ...और पढ़ें

अगस्त बैंक हॉलीडे लिस्ट
HighLights
अगस्त 2026 में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे।
छुट्टियां राज्य और त्योहारों के अनुसार अलग-अलग होंगी।
ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं हमेशा चालू रहेंगी।
नई दिल्ली: अगर अगस्त महीने में बैंक ब्रांच जाकर कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों का कैलेंडर (August Bank Holidays) जरूर देख लें। अगस्त 2026 में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों (Festivals), साप्ताहिक अवकाश (Weekly Holiday) और राष्ट्रीय अवकाश (National Holiday) को मिलाकर कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। हालांकि ये छुट्टियां पूरे देश में एक जैसी नहीं होगी। कई छुट्टियां राज्यवार लागू होंगी।
किन वजहों से बंद रहेंगे बैंक?
1. सभी रविवार
2. दूसरा शनिवार
3. चौथा शनिवार
4. स्वतंत्रता दिवस
5. क्षेत्रीय और धार्मिक त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में अतिरिक्त छुट्टियां
अगस्त में बैंक छुट्टियों की मुख्य तारीखें
* 2 अगस्त (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश
* 8 अगस्त (दूसरा शनिवार) – पूरे देश में बैंक बंद
* 9 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
* 15 अगस्त (शनिवार) – स्वतंत्रता दिवस (कई राज्यों में बैंक बंद)
* 16 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
* 22 अगस्त (चौथा शनिवार) – बैंक बंद
* 23 अगस्त (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश
* इसके अलावा हरियाली तीज, नाग पंचमी, पारसी नववर्ष, ईद-ए-मिलाद और अन्य क्षेत्रीय त्योहारों के कारण अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे।
इन बातों का रखें ध्यान
हर राज्य में बैंक छुट्टियों (Bank Holidays) की सूची अलग हो सकती है। इसलिए जिस राज्य में आपका बैंक है, वहां की छुट्टियों की जानकारी पहले जरूर देख लें। RBI हर राज्य के लिए अलग बैंक हॉलिडे कैलेंडर (Holiday Calendar) जारी करता है।
बैंक बंद रहेंगे, लेकिन ये सेवाएं चलती रहेंगी
* UPI से पेमेंट
* इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking)
* मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking)
* एटीएम से कैश निकासी (ATM Withdrawal)
* ऑनलाइन फंड ट्रांसफर (NEFT/RTGS/IMPS, जहां लागू हो)
