सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Weekly Update: 20 से 24 जुलाई तक कितना महंगा हुआ सोना-चांदी? एक्सपर्ट ने जताई खरीदारों को लेकर चिंता!

Published: Sat, 25 Jul 2026 06:02 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2026 08:47 AM (IST)

Gold Silver Price: कमोडिटी बाजार में 20-24 जुलाई का सप्ताह सोने-चांदी के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा, जिसमें भू-राजनीतिक तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों ने अहम भूमिका निभाई।

Gold Silver

Gold Silver

HighLights

  1. सोने-चांदी में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद साप्ताहिक उछाल दर्ज।

  2. क्रूड ऑयल की कीमतों में वृद्धि से महंगाई बढ़ने की आशंका।

  3. अमेरिकी फेड की बैठक अगले हफ्ते बाजार की दिशा तय करेगी।

नई दिल्ली: 20 से 24 जुलाई का सप्ताह कमोडिटी बाजार के लिए भारी उतार-चढ़ाव (Volatility) भरा रहा। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के हालात और क्रूड ऑयल की कीमतों में लगी आग ने सोने और चांदी की चाल को सीधे तौर पर प्रभावित किया।

क्या है गोल्ड -सिल्वर के दाम?

24 जुलाई यानी शुक्रवार को MCX पर 5 अगस्त वाला सोना 245 रुपये बढ़कर 142821 रुपये (Gold Price) के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं सर्राफा बाजार दिल्ली में शुक्रवार को सोने की कीमतों में 2 हजार रुपये की गिरावट देखी गई थी। दिल्ली में सोना 1.47 लाख (Delhi Gold Price) रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसके साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में तो कॉमेक्स (Comex) पर सोना +0.14% बढ़कर 4053 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुआ था। बुलियन्स के मुताबिक 24 कैरेट सोना ₹1,43,750 प्रति 10 ग्राम है। वहीं, IBJA के अनुसार सोना 24 कैरेट (999) 142757 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चांदी के क्या हैं हाल?

सोने के साथ शुक्रवार शाम 7 बजे करीब चांदी की कीमत (Silver Price) में भी तेजी देखने को मिली है। चांदी (Silver Price) का दाम 6,974 रुपये बढ़कर 2,22,721 रुपये प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,15,474 रुपये प्रति किलो था।


मार्केट और कमोडिटी एक्सपर्ट अनुज गुप्ता ने इस पूरे हफ्ते के मार्केट ट्रेंड, जियोपॉलिटिकल टेंशन के असर और अगले हफ्ते के लिए निवेशकों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की है। आइए समझते हैं इस हफ्ते बाजार में क्या हुआ और आगे निवेशकों को क्या करना चाहिए:

सवाल 1: सोने और चांदी की चाल: कैसा रहा पूरे हफ्ते का परफॉर्मेंस?

भू-राजनीतिक तनाव (Geopolitical Tension) के बीच इस हफ्ते दोनों कीमती धातुओं ने शानदार बढ़त दर्ज की:

सोना (Gold): सोने ने इस हफ्ते 1,46,000 का हाई और 1,41,081 का लो (Low) बनाया। अंत में यह 1.56% की तेजी के साथ 1,43,106 के स्तर पर बंद हुआ।
चांदी (Silver): चांदी में भी जबरदस्त एक्शन दिखा। इसने 2,28,984 का हाई और 2,17,325 का लो टेस्ट किया। अंत में चांदी 2.65% के उछाल के साथ 2,22,138 के स्तर पर बंद हुई।

सवाल 2: क्रूड ऑयल में आग और जियोपॉलिटिकल तनाव का असर

इस हफ्ते WTI क्रूड ऑयल की कीमतों में 10.55% का भारी उछाल आया और यह $91.65 प्रति बैरल पर पहुंच गया।
इसके पीछे का कारण होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) और लाल सागर (Red Sea) में हुए हमलों और नाकेबंदी के कारण क्रूड ऑयल की सप्लाई बुरी तरह बाधित हुई है। अनुज गुप्ता के मुताबिक, क्रूड ऑयल महंगा होने से महंगाई (Inflation) बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है। इसके कारण ब्याज दरों (Interest Rates) में बढ़ोतरी की आशंका है, जिससे आने वाले समय में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिल सकता है।

सवाल 3: क्या निवेशकों ने इसे 'Safe Haven' माना?

एक्सपर्ट अनुज गुप्ता का कहना है कि मौजूदा तनाव के बावजूद, बाजार में सोने-चांदी के लिए आम निवेशकों की तरफ से वैसी 'सेफ हेवन' (Safe Haven) डिमांड नहीं देखी गई जैसी आमतौर पर युद्ध के समय होती है। हालांकि, दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों (Central Banks) की लगातार हो रही खरीदारी ने कीमतों को निचले स्तरों पर सपोर्ट दिया है।

सवाल 4: सप्ताह के अंत में क्यों आई मुनाफावसूली (Profit Booking)?

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन में सोने और चांदी के ऊपरी स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली। इसका मुख्य कारण अमेरिका से आया मजबूत आर्थिक डेटा था। अमेरिका के सकारात्मक बेरोजगारी डेटा (Positive US Unemployment Data) के जारी होने और डॉलर इंडेक्स (Dollar Index) में आई मजबूती के कारण निवेशकों ने ऊपरी स्तरों पर अपना मुनाफा काटा।

सवाल 5: अगले हफ्ते की आउटलुक: किन बातों पर रहेगी नजर?

अगले हफ्ते बाजार की दिशा पूरी तरह से अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की बैठक पर निर्भर करेगी। अगर फेड ब्याज दरों में बढ़ोतरी का संकेत देता है, तो सोने और चांदी दोनों में बड़ा करेक्शन (गिरावट) देखने को मिल सकता है।

सोने-चांदी के अहम सपोर्ट और रेजिस्टेंस (Support & Resistance):
Gold (सोना):
मजबूत सपोर्ट: 1,41,000 / 1,38,000 ($4,000 / $3,940)
रेजिस्टेंस (रुकावट): 1,45,000 / 1,47,000 ($4,150 / $4,300)

Silver (चांदी):
मजबूत सपोर्ट: 2,16,000 / 2,10,000 ($56 / $54)
रेजिस्टेंस (रुकावट): 2,26,000 / 2,32,000 ($60 / $62)

निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए अनुज गुप्ता की स्ट्रैटेजी

मौजूदा अनिश्चितताओं को देखते हुए एक्सपर्ट अनुज गुप्ता की सलाह है कि ट्रेडर्स को बहुत ही संभलकर ट्रेड करना चाहिए। बाजार में सपोर्ट और रेजिस्टेंस के बीच ट्रेड करना सबसे सुरक्षित रहेगा। ट्रेडर्स के लिए इस वक्त "Sell on Rise" (उछाल पर बिकवाली करें) की रणनीति सबसे बेहतरीन साबित होगी। यानी जब भी कीमतें रेजिस्टेंस के करीब जाएं, वहां से बिकवाली करके मुनाफा कमाया जा सकता है।