सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Today:आसमान छू रहा है सोने का भाव, लखनऊ से लेकर जयपुर तक कितना पहुंची कीमत?

Published: Tue, 09 Sep 2025 10:58 AM (IST)

आज 9 सितंबर को सोने के दाम (Gold Price Today) बड़ी उछाल देखी गई है। इससे पहले 8 सितंबर को IBJA सराफा बाजार में सोने ने अपना नया रिकॉर्ड बनाया था। सोने का भाव आए दिन एक नया रिकॉर्ड बना रहा है। वहीं चांदी ने भी अपनी रफ्तार तेज कर ली है। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने और चांदी की क्या कीमत है?

सोने में भारी उछाल 9 सितंबर को नया रिकॉर्ड, जानिए आज का भाव
सोने में भारी उछाल 9 सितंबर को नया रिकॉर्ड, जानिए आज का भाव

नई दिल्ली। 9 सितंबर यानी आज सोने के भाव में बड़ी उछाल देखी जा रही है। कल यानी 8 सितंबर को भी सोने में तेजी देखी गई थी। 8 सितंबर को IBJA सराफा बाजार में सोने ने नया रिकॉर्ड बनाया था। आज भी सोने ने अपनी रफ्तार पकड़ी हुई है। आइए सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी का क्या भाव चल रहा है।

Gold Price Today: कितनी है सोने की कीमत?

आज 9 सितंबर को सुबह 10.30 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने का भाव 109229 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच चुका है। इसमें 711 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। सोने ने अब तक 1086000 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 109,500 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

IBJA में शाम को 24 कैरेट सोने का भाव 106,446 रुपये दर्ज किया गया है।

Silver Price Today: कितनी हुई चांदी की कीमत?

एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 126070 रुपये दर्ज किया जा रहा है। इसमें 499 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। चांदी ने अब तक 125,462 रुपये का लो रिकॉर्ड और 126113 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया है।

IBJA में कल शाम को 1 किलो चांदी का भाव 123170 रुपये दर्ज किया गया है।

आपके शहर में कितना है भाव?

शहर सोने का दाम चांदी का भाव
पटना ₹109,440 ₹125,630
जयपुर ₹109,490 ₹125,680
कानपुुर ₹109,530 ₹125730
लखनऊ ₹109,530 ₹125,730
भोपाल ₹109,600 ₹125,910
इंदौर ₹109,600 ₹125,910
चंडीगढ़ ₹107,380 ₹123,340
रायपुर ₹107,360 ₹123,400

रायपुर में 24 कैरेट सोने का भाव 107,360 रुपये चल रहा है। यहां सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में सोने का भाव सबसे ज्यादा है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत  109,600 रुपये प्रति 10 ग्राम है।  इसके अलावा चंडीगढ़ में चांदी की कीमत सबसे कम है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 123,340 रुपये चल रहा है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 1 किलो चांदी का दाम 125,910 रुपये चल रहा है। 

सोर्स- एमसीएक्स और IBJA

यह भी पढ़ें- Gold Price Hike: थम नहीं रही सोने की रफ्तार, सराफा बाजार में तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड; जानें कितनी हुई कीमत?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।