सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gold Price Hike: थम नहीं रही सोने की रफ्तार, सराफा बाजार में तोड़े अब तक के सभी रिकॉर्ड; जानें कितनी हुई कीमत?

Published: Mon, 08 Sep 2025 12:56 PM (GMT+05:30)

IBJA सराफा बाजार में सोने ने अब तक सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। IBJA में पहली 24 कैरेट सोने का दाम 107000 के पार पहुंच चुका है। हालांकि एमसीएक्स में सोने के दाम में अभी भी हल्की गिरावट है। सुबह इसमें 500 रुपये से ज्यादा गिरावट देखी गई थी। आइए IBJA के अनुसार सोने और चांदी के ताजा रेट जानते हैं।

IBJA में सोने का नया रिकॉर्ड 24 कैरेट गोल्ड ₹1,07,000 के पार!
IBJA में सोने का नया रिकॉर्ड 24 कैरेट गोल्ड ₹1,07,000 के पार!

दिवाली सीजन आने से पहले ही सोने के भाव बढ़ चुके हैं। सोने की कीमत आए दिन एक नया रिकॉर्ड बना रही है। IBJA सराफा बाजार में सोने ने अब तक सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। IBJA में पहली बार 24 कैरेट सोने का दाम 1,07,000 के पार पहुंच चुका है। हालांकि एमसीएक्स में सोने के दाम में अभी भी हल्की गिरावट है। सुबह इसमें 500 रुपये से ज्यादा गिरावट देखी गई थी। 

Gold Price Today: कितनी हुई कीमत?

शनिवार और रविवार की छुट्टी के बाद आज सोमवार को सोने के लेटेस्ट रेट आए हैं। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार 8 सितंबर को 10 ग्राम सोने का भाव 107,312 रुपये दर्ज किया गया है। ये अब तक के सबसे ज्यादा दाम है। IBJA में सोने ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए गए हैं।

8 सितंबर, सोमवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 106,882 रुपये दर्ज की गई है। वहीं 18 कैरेट सोने का भाव 98,298 रुपये दर्ज किया गया है।

Silver Price Today: कितनी है चांदी की कीमत?

IBJA में 1 किलो चांदी का भाव 123,368 रुपये दर्ज किया गया है। एमसीएक्स में दोपहर 1.30 बजे 1 किलो चांदी का भाव 124,841 रुपये दर्ज किया गया है। इसमें अभी 144 रुपये की बढ़ोतरी देखी जा रही है।

अब जानते हैं कि आपके शहर में सोने और चांदी की क्या कीमत है?

शहर सोने का दाम चांदी का भाव
पटना ₹107,280 ₹123140
जयपुर ₹107,360 ₹123,330
कानपुुर ₹107,410 ₹123,380
लखनऊ ₹107,410 ₹123,380
भोपाल ₹107,490 ₹123,470
इंदौर ₹107,490 ₹123,470
चंडीगढ़ ₹107,380 ₹123,340
रायपुर ₹107,360 ₹123,400

पटना में सोने और चांदी सबसे सस्ता मिल रहा है। पटना में 10 ग्राम सोने का भाव आज 107,280 रुपये चल रहा है। वहीं 1 किलो चांदी का भाव 123140 रुपये चल रहा है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 107,490 रुपये दर्ज की गई है। वहीं भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 123,470 रुपये दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Gold Price Hike: '1,55,000 के पार पहुंच सकता है सोना', Goldman Sachs का बड़ा दावा; गिनाई ये वजहें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।