Gold Price Today: जयपुर, लखनऊ, इंदौर से लेकर आपके शहर तक क्या है सोने के दाम, कितनी घटी कीमत?
आज 8 सितंबर को सोने के दाम (Gold Price Today) में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी में भी भारी गिरावट (Silver Price Today) देखी गई है। आइए जानते ...और पढ़ें

नई दिल्ली। 8 सितंबर यानी आज सोमवार के दिन सोने के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम लगातार उछाल जारी था। लेकिन आज फिर सोने का भाव कम हुआ है। सुबह 10 बजे के करीब 10 ग्राम सोने का भाव 563 रुपये गिरा है।
वहीं 1 किलो चांदी में 1019 रुपये की गिरावट देखी गई है। आइए जानते हैं कि सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।
Gold Price Today: सोने का भाव कितना पहुंचा है?
सुबह 10 बजे एमसीएक्स में सोने का दाम 107174 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। सोने में 554 की गिरावट देखी गई है। सोने ने अब तक 107,456 प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 107,695 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
Silver Price Today: कितनी पहुंची चांदी की कीमत?
सुबह 10 बजे एमसीएक्स में चांदी की कीमत 123,773 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई है। चांदी में 1110 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखी गई है। चांदी ने 123,572 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 126400 रुपये का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
आपके शहर में क्या है दाम?
पटना में सोने और चांदी सबसे सस्ता मिल रहा है। पटना में 10 ग्राम सोने का भाव आज 107,280 रुपये चल रहा है। वहीं 1 किलो चांदी का भाव 123140 रुपये चल रहा है। भोपाल और इंदौर में सोने का दाम सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 107,490 रुपये दर्ज की गई है। वहीं भोपाल और इंदौर में 1 किलो चांदी की कीमत 123,470 रुपये दर्ज की गई है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।