सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price Today: सोना हुआ सस्ता, चेक करें आपके शहर में कितनी रह गई कीमत

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:40 AM (IST)

Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी है, जिससे खरीदारों में रुचि बढ़ी है, लेकिन मिलावट की खबरों ने भ्रम पैदा कर दिया है। आज 21 नवंबर शनिवार को भारत के विभिन्न शहरों में सोने की कीमतें बताई गई हैं, साथ ही MCX और IBJA पर भी भाव दिए गए हैं।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी।

सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट जारी।

HighLights

  1. सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है।

  2. मिलावट की खबरों के कारण खरीदारों में भ्रम बढ़ रहा है।

  3. विभिन्न भारतीय शहरों में आज के सोने के भाव जानें।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट हावी है। वैश्विक स्तर से लेकर घरेलू स्तर तक सोने के दाम गिर रहे हैं। इस गिरावट ने आम लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया है। लेकिन बीते कई दिनों से सोने में रेडियम की मिलावट वाली खबरों खरीदारों के मन में एक भ्रम पैदा कर दिया है। असली सोने में मिलावट की वजह से खरीदार खुद का ठगा हुआ महसूस कर रहा है। ऐसे में लोगों में सोना खीरदने को लेकर भ्रम बना हुआ है। आइए जानते हैं कि मिलावट की खबरों के बीच आज यानी शनिवार 21 नवंबर को भारत के अलग-अलग शहरों में सोने की क्या कीमत है।

सबसे पहले जानेंगे कि आखिर MCX और IBJA पर सोने का क्या भाव है? और फिर देश के प्रमुख शहरों में इसकी क्या कीमत है यह भी जानेंगे।

MCX और IBJA पर क्या है सोने की कीमत?

भारत में शनिवार और रविवार को MCX पर ट्रेडिंग नहीं होती है। और ना ही IBJA दो दिन रेट जारी करता है। ऐसे में बीते ट्रेडिंग दिवस के ही रेट मान्य होते है। MCX पर 4 दिसंबर 2026 का गोल्ड वायदा 5503 रुपये गिरकर 121949 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Price) हो गया है। वहीं, 5 फरवरी 2027 का गोल्ड वायदा 5899 रुपये सस्ता होकर 124200 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

वहीं, अगर IBJA की बात करें तो आईबीजिए के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 123089 रुपये है। और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 113203 रुपये है।

बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम 122510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, अगर वैश्विक स्तर की बात करें तो कॉमेक्स पर गोल्ड 3539.00 डॉलर प्रति औंस हो गई।

किस शहर में कितनी है सोने की कीमत। Gold Price City Wise

क्रमांक शहर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव
18 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव
1 दिल्ली ₹125720 ₹94330
2 पटना ₹125620 ₹94230
3 मुंबई ₹125570 ₹94180
4 कोलकाता ₹125570 ₹94180
5 चेन्नई ₹125570 ₹94200
6 इंदौर ₹125620 ₹94230
7 गुरुग्राम ₹125720 ₹94330
8 अहमदाबाद ₹125620 ₹94230
9 वडोदरा ₹125620 ₹94230
10 सूरत ₹125620 ₹94230
11 पुणे ₹125570 ₹94180
12 नागपुर ₹125570 ₹94180
13 बैंगलुरु ₹125570 ₹94180
14 भुवनेश्वर ₹125570 ₹94180
15 हैदराबाद ₹125570 ₹94180
16 रायपुर ₹125570 ₹94180
17 लखनऊ ₹125720 ₹94330
18 गाजियाबाद ₹125720 ₹94330
19 नोएडा ₹125720 ₹94330
20 जयपुर ₹125720 ₹94330

यह भी पढ़ें- सोने में रेडियम की मिलावट से डरें नहीं! XRF मशीन के सामने नहीं टिकता कोई भी फर्जीवाड़ा, IBJA अध्यक्ष ने बताया सच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।