सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price Today: सोने ने फिर दिखाए तेवर, हो गया महंगा; चेक करें आपके शहर में अब कितनी हुई कीमत

Published: Sat, 19 Sep 2026 09:36 AM (IST)

Gold Price Today: अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के बावजूद सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखी ...और पढ़ें

सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई।

सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई।

HighLights

  1. सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई।

  2. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर वृद्धि के बावजूद उछाल।

  3. विभिन्न शहरों में 24 और 22 कैरेट सोने के दाम उपलब्ध।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Price Today: सोने की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखी गई। अमेरिकी सेंट्रल बैंक द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के बाद सोने को सस्ता होना चाहिए, लेकिन इसमें उलटफेर देखने को मिल रहा है। सोने के दाम कभी अचानक से गिर जा रहे हैं, तो कभी अचानक से बढ़ जा रहे हैं।

आज शनिवार होने के चलते MCX पर ट्रेडिंग नहीं होगी। ऐसे में बीते कल के ही दाम मान्य होंगे। वहीं, IBJA भी शनिवार को रेट नहीं जारी करता है।आइए जानते हैं कि आखिर आज यानी शनिवार 19 सितंबर के दिन सोने की क्या कीमत है और अलग-अलग शहरों में यह कितने रुपये में बिक रहा है।

आज क्या है सोने की कीमत । Today Gold Price

16 सितंबर, 2026 को U.S. फेडरल रिजर्व ने अपनी बेंचमार्क ब्याज दर में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी करके इसे 3.75% से 4.00% की टारगेट रेंज तक पहुंचा दिया। जुलाई 2023 के बाद से सेंट्रल बैंक द्वारा दर में की गई यह पहली बढ़ोतरी है। फेड ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी इसलिए की क्योंकि अमेरिका में महंगाई चरम पर है। इसे रोकने के लिए फेड ने यह कदम उठाया था। हालांकि, फेड के ब्याज बढ़ाते ही सोन के दामों में भारी गिरावट देखी गई थी। लेकिन 2 दिन बाद ही इसकी कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

MCX पर 5 अक्टूबर 2026 का गोल्ड वायदा 1282 में रुपये की तेजी देखी गई। यह बीते कल 154263 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, IBJA में 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की कीमत 153727 रुपये (Gold Rate Today) है।

आपके शहर में कितनी है सोने की कीमत । Today Gold Rate City Wise

किस शहर में कितनी है सोने की कीमत । Gold Rate City Wise
क्रमांक शहर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम
1 दिल्ली ₹154570 ₹141700
2 मुंबई ₹154420 ₹141550
3 कोलकाता ₹154420 ₹141550
4 चेन्नई ₹152830 ₹140090
5 पटना ₹154470 ₹141600
6 लखनऊ ₹154570 ₹141700
7 हैदराबाद ₹154420 ₹141550
8 गाजियाबाद ₹154570 ₹141700
9 कानपुर ₹154570 ₹141700
10 गुरुग्राम ₹154570 ₹141700
11 चंडीगढ़ ₹154570 ₹141700
12 जयपुर ₹154570 ₹141700
13 झांसी ₹154570 ₹141700
14 इंदौर ₹154470 ₹141600
15 अहमदाबाद ₹154470 ₹141600
16 गुवाहाटी ₹154420 ₹141550
17 सूरत ₹154470 ₹141600
18 पुणे ₹154420 ₹141550
19 नागपुर ₹154420 ₹141550
20 नासिक ₹154450 ₹141580
21 बैंगलोर ₹154420 ₹141550
22 भुवनेश्वर ₹154420 ₹141550
23 केरल ₹154420 ₹141550

यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 24वीं किस्त से पहले कृषि मंत्री का बड़ा बयान, कहा- किसान योजना के लाभार्थियों को KCC...!