सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Price Outlook: 1 लाख के नीचे आएगा सोना? एक्सपर्ट ने कर दिया साफ, जानें अगले 6 महीने में किस रेंज में करेगा ट्रेड

Published: Sun, 29 Nov 2026 11:16 AM (GMT+05:30)

Gold Price Outlook: सोने की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद, विशेषज्ञ बताते हैं कि यह 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे नहीं जाएगा। अगले छह महीनों में सोने का कारोबार 112,000 से 135,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रहने का अनुमान है।

नवंबर में सोने की कीमतों में लगभग 13% की गिरावट देखी गई।

नवंबर में सोने की कीमतों में लगभग 13% की गिरावट देखी गई।

HighLights

  1. नवंबर में सोने की कीमतों में लगभग 13% की गिरावट देखी गई।

  2. विशेषज्ञों के अनुसार, सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे नहीं जाएगा।

  3. अगले 6 महीने में 112,000 से 135,000 रुपये के बीच रहेगा भाव।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Gold Price Outlook: बीते 1 से 2 महीने के बीच में सोने की कीमतों में जो गिरावट देखी गई, उसने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद नवंबर में सोने ने बड़ी गिरावट दर्ज की। हालांकि, निचले स्तरों से कीमतों में अच्छी रिकवरी भी देखने को मिली है। इस समय सोना 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 30 हजार की रेंज में ट्रेड कर रहा है। अब सवाल यह है कि क्या सोना 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे जा सकता है या नहीं?

आइए जानते हैं कि आखिर इस पर कमोडिटी मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट का क्या कहना।

नवंबर में 13% तक टूटा सोना

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर नवंबर में सोने की कीमतों में लगभग 13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट के पीछे की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर में मजबूती, बॉन्ड यील्ड बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की आशंका से सोने पर दबाव है।

MCX पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाला सोना 26 नवंबर को गिरकर 117906 रुपये प्रति 10 ग्राम ( Gold Price) पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद कीमतों में तेजी से सुधार हुआ और दो कारोबारी सत्रों में सोना 8,345 रुपये चढ़कर 126251 रुपये के इंट्राडे स्तर तक पहुंच गया।

क्या 1 लाख रुपये से नीचे जाएगा सोना?

SEBI रजिस्टर्ड रिसर्च एनालिस्ट अनुज गुप्ता के मुताबिक, सोने की कीमतों के 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंचने की उम्मीद नहीं है। उनका मानना है कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था से जुड़े बेहतर संकेत और फेडरल रिजर्व की ओर से 2027 की पहली तिमाही में ब्याज दरों में कटौती की संभावना सोने को सहारा दे सकती है।

गुप्ता के अनुसार, अमेरिका में बेरोजगारी भत्ते के नए दावे उम्मीद से कम रहे हैं और घरों की बिक्री में भी अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ये संकेत अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती दिखाते हैं। इसके अलावा, ब्याज दरों में कटौती की संभावना से सोने की कीमतों को आगे समर्थन मिल सकता है। इसलिए उन्हें सोने में लंबी अवधि में तेजी की उम्मीद है।

किस रेंज में ट्रेड करेगा सोना?

PL Capital के हेड ऑफ कमोडिटीज आशीष राजोडिया के मुताबिक, सोना और चांदी साल की सबसे बड़ी गिरावट के बाद अब स्थिरता की ओर बढ़ सकते हैं। अगले छह महीनों में सोने की कीमतें एक सीमित दायरे में कारोबार कर सकती हैं।
राजोडिया का अनुमान है कि MCX पर सोने की कीमत अगले छह महीनों में 112,000 रुपये से 135,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकती है।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा, चेक करें आपके शहर में क्या है ताजा भाव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।