Gold Silver Price Today: त्योहारों से पहले सोने ने मारी ₹3600 की छलांग, चांदी हुई धड़ाम; कितनी रह गई कीमत?
Gold Silver News Today: त्योहारी सीजन से पहले दिल्ली में सोने का भाव ₹3,600 बढ़कर ₹1,52,500 प्रति 10 ग्राम हो ...और पढ़ें
-1791466710199_m.webp)
Gold Silver Price Today: त्योहारों से पहले सोने ने मारी ₹3600 की छलांग, कीमत 1.52 लाख के पार; चांदी हुई धड़ाम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| त्योहारी सीजन की शुरुआत से ठीक पहले सोने की कीमतों में बड़ी उछाल देखने को मिली है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 3,600 रुपए की जोरदार छलांग (gold price hike) के साथ 1,52,500 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी के साथ ही पिछले दो दिनों से सोने में चली आ रही गिरावट का दौर भी खत्म हो गया है। इससे पहले बुधवार को सोना 1,48,900 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ और बाजार के कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन करीब है। ऐसे में आभूषण विक्रेताओं और खुदरा कारोबारियों ने गहने बनाने के लिए कच्चे सोने की मांग अचानक बढ़ा दी है, जिसका सीधा असर कीमतों पर पड़ा है।
सोने की कीमतों में क्यों आई तेजी?
'लेमन' ब्रोकरेज फर्म के रिसर्च हेड गौरव गर्ग के मुताबिक, पिछले दो महीने के निचले स्तर पर जाने के बाद गुरुवार को सोने को बाजार से अच्छा सपोर्ट मिला। हालांकि, डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने सोने की इस तेजी पर थोड़ा ब्रेक जरूर लगाया, वरना यह उछाल और बड़ा हो सकता था।
यह भी पढ़ें- Gold Price Crash: दो महीने के निचले स्तर पर सोना, 42 दिन में ₹18000 हुआ सस्ता; क्या अभी और गिरेंगे दाम?
चांदी 3 महीने के निचले स्तर पर
जहां एक तरफ सोना आसमान की तरफ जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ चांदी ने ग्राहकों को थोड़ी राहत दी है। लगातार तीन दिन तक भाव स्थिर रहने के बाद गुरुवार को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।
चांदी 3,000 रुपए (silver price crash) टूटकर 2.24 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई, जो पिछले कारोबारी दिन 2.27 लाख रुपए (silver price today) थी। चांदी अब अपने तीन महीने से भी ज्यादा समय के सबसे निचले स्तर पर आ गई है। इससे पहले 29 जून को चांदी के भाव इस स्तर के आसपास देखे गए थे।
ग्लोबल मार्केट और कच्चे तेल का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां हाजिर सोना मामूली बढ़त लेकर 4,111.94 डॉलर प्रति औंस (gold rate today) पर ट्रेड कर रहा है। इसके उलट, ग्लोबल मार्केट में चांदी 2 प्रतिशत से ज्यादा टूटकर 58.50 डॉलर प्रति औंस (silver rate today) रह गई है।
क्रूड ऑयल 105 डॉलर के पार पहुंचा
आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स की रिसर्च एनालिस्ट वेदिका नारवेकर के मुताबिक, वैश्विक बाजार में गुरुवार को सोना 4,120 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर बना हुआ है, जबकि पिछले सत्र में यह नौ हफ्तों के निचले स्तर तक लुढ़क गया था।
उन्होंने बताया कि पश्चिम एशिया में फिर से गहराते तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें भड़क गई हैं और यह 105 डॉलर प्रति बैरल (crude oil price) तक पहुंच गया है। इसी महंगे कच्चे तेल के दबाव में सोने की रिकवरी सीमित रह गई है।
