सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price: धड़ाम गिरे सोने के दाम! अचानक इतने रुपये टूटी कीमत, क्या और नीचे आएंगे भाव या आएगी तेजी?

By Jagran BusinessEdited By: Ankit Kumar Katiyar
Published: Tue, 10 Nov 2026 08:15 PM (GMT+05:30)

Gold Silver Price Today: दीवाली के दूसरे दिन दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना ₹500 गिरकर ₹1,46,400 प्रति 10 ग्राम पर ...और पढ़ें

दिल्ली में दीवाली के बाद सोने के दाम गिरे वैश्विक संकेतों का असर

दिल्ली में दीवाली के बाद सोने के दाम गिरे वैश्विक संकेतों का असर

HighLights

  1. सोना ₹500 गिरकर ₹1,46,400 प्रति 10 ग्राम हुआ।

  2. कमजोर वैश्विक संकेतों और डॉलर की मजबूती से गिरावट।

  3. चांदी की कीमतें ₹1,92,500 प्रति किलोग्राम पर स्थिर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| दीवाली के दूसरे दिन यानी मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में नरमी (gold price crash) देखने को मिली। कमजोर वैश्विक संकेतों और अमेरिकी डॉलर में मजबूती के चलते सोना 500 रुपये टूटकर 1,46,400 रुपये (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,46,900 रुपये (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, इसके उलट चांदी के तेवर बिल्कुल स्थिर बने रहे।

स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, चांदी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में 1,92,500 रुपये (silver price today) प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर ही टिकी रही।

गिरावट पर क्या बोले एक्सपर्ट्स?

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर के मजबूत होने से घरेलू स्तर पर सोने के भावों पर दबाव साफ देखा जा रहा है। इसके अलावा, दिवाली के दौरान सोने की कमजोर खरीददारी के कारण भी कीमतों को कोई खास सहारा नहीं मिल सका।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 27.59 डॉलर यानी करीब एक फीसदी लुढ़ककर 4,113.55 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी भी एक प्रतिशत से ज्यादा फिसलकर 52.77 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।

इस बीच, निवेशकों की नजरें वैश्विक बाजार की हलचल और अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों पर टिकी हैं। निवेश मंच मुद्रेक्स के प्रमुख क्वांट विश्लेषक अक्षत सिद्धांत ने कहा कि अमेरिका के मुद्रास्फीति (महंगाई) के आंकड़े जारी होने से पहले कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे महंगाई की चिंताएं कुछ हद तक कम हुई हैं।

यही वजह है कि पिछले सत्र में एक प्रतिशत की तेजी के बाद भी सोना 4,100 डॉलर प्रति औंस के आसपास मजबूती से बना हुआ है। उन्होंने आगे बताया कि अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष समाप्त होने की उम्मीदों के कारण मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 2.72 डॉलर यानी तीन प्रतिशत गिरकर 89.85 डॉलर प्रति बैरल से नीचे चला गया।

कच्चे तेल की नरमी से भले ही महंगाई की कुछ फिक्र कम हुई हो, लेकिन डॉलर और वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव का असर निकट भविष्य में सोने-चांदी की कीमतों पर बना रहेगा। अब निवेशकों की निगाहें पूरी तरह अमेरिका के अहम महंगाई आंकड़ों पर टिकी हैं, जिनसे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर आगे की नीति तय होने के संकेत मिलेंगे।

यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Crash: दीवाली के दूसरे दिन कीमतें धड़ाम, सोना ₹2200 टूटा और चांदी ₹3300 लुढ़की; क्यों आई गिरावट?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।