सोने में 46 साल बाद बड़ी मंदी, 2026 में 25% से ज्यादा गिरा सोना, कब आएगी तेजी? गिरावट के इतिहास से समझें
सोने की कीमतों में इस साल 25% से अधिक की गिरावट आई है, जो 1980 के बाद सबसे बड़ी मंदी ...और पढ़ें

AI जनरेटेड सांकेतिक तस्वीर
HighLights
सोने की कीमतों में इस साल 25% से अधिक गिरावट।
यह गिरावट 1980 के बाद की सबसे बड़ी गिरावट।
सोने ने बड़ी गिरावट के बाद कई मौकों पर पॉजिटिव रिटर्न दिया।
नई दिल्ली। सोने में इस साल की शुरुआत में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी और गोल्ड की कीमतें (Gold Prices) प्रति दस ग्राम 2 लाख रुपये के स्तर तक पहुंच गई थी। लेकिन, अब सोने में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। इस साल सोना अपने हाई से करीब 25 फीसदी तक टूट गया है और ऐसी गिरावट 1980 के बाद देखने को मिली है। ऐसे में सवाल है कि क्या सोने की कीमतों में और गिरावट आ सकती है। क्योंकि, इंटरनेशनल मार्केट में अब भी सोना 3800 डॉलर के नीचे ट्रेड कर रहा है। कई ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म और एनालिस्ट का मानना है कि सोने की कीमतों में 3200 से 3400 डॉलर के लेवल देखने को मिल सकते हैं।
गोल्ड में जारी गिरावट और ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट्स के बारे में जानकार आम निवेशक के मन में भी सवाल है कि क्या सोने में गिरावट और गहराएगी? इसका अंदाजा गोल्ड प्राइस हिस्ट्री को देखकर लगाया जा सकता है।
गोल्ड में क्या कहता है गिरावट का इतिहास?
गोल्ड में गिरावट के इतिहास पर गौर करें तो अतीत में कई बार सोने की कीमतों में डबल डिजिट की गिरावट देखी गई है, लेकिन फिर भी उन वर्षों में सोने ने आखिरकार पॉजिटिव रिटर्न दिया।
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में फंड्स इंडिया रिसर्च के अनुसार, 31 अक्टूबर 2026 तक सोने में साल के दौरान 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, और अब नवंबर में यह और बढ़ गई है। 1980 से अब तक के ऐतिहासिक आंकड़ों को देखें, तो यह सोने में आई सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है। 1980 में सोने में 40 फीसदी की गिरावट देखने को मिली थी लेकिन अंत में गोल्ड ने 4 फीसदी का पॉजिटिव रिटर्न डिलीवर किया।
1980 से अब तक कब-कब गिरावट
फंड्स इंडिया के विश्लेषण के अनुसार, 1980 के बाद से सोने में साल के दौरान औसतन लगभग 13 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। ऐतिहासिक आंकड़े बताते हैं कि 10-15 प्रतिशत की गिरावट कोई असामान्य बात नहीं है। लेकिन, इस बार 1980 के बाद पहली बार सोने में 25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है, ऐसे में सवाल है कि क्या रिकवरी की कितनी गुंजाइश है।
- 1981 में सोना का भाव 25 फीसदी तक गिरा, और क्लोजिंग 22 प्रतिशत नेगेटिव रिटर्न के साथ हुई।
- 2008 में गोल्ड 20 फीसदी तक टूटा लेकिन क्लोजिंग 29 प्रतिशत की तेजी के साथ दी।
- 2013 में सोना 24 प्रतिशत तक गिरा और क्लोजिंग 18 फीसदी की गिरावट के साथ दी, यानी इस साल सोने ने नेगेटिव रिटर्न दिया।
- 2020 में सोना 15 फीसदी तक गिरा और क्लोजिंग 28 प्रतिशत की तेजी के साथ दी।
- 2022 में गोल्ड 15 फीसदी तक टूटा और क्लोजिंग 12 फीसदी की बढ़त के साथ हुई।
- 2026 में 31 अक्टूबर तक सोना 25 फीसदी की गिरावट दिखा चुका है, और नवंबर में यह गिरावट और बढ़ी है।
ऐतिहासिक आंकड़ों का क्या निचोड़?
ऐतिहासिक आंकड़े एक महत्वपूर्ण अंतर को दर्शाते हैं कि सोने में किसी ऊंचे स्तर से आई भारी गिरावट यह तय नहीं करती कि पूरे साल के दौरान निवेश का प्रदर्शन कैसा रहेगा। निवेशकों के लिए, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जो लोग कीमतों में भारी गिरावट के बाद सोना खरीद रहे हैं, उन्हें आगे भी उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए; यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि कीमतें तुरंत वापस ऊपर आ जाएंगी।
ये भी पढ़ें - Gold Silver Price Crash: सोना दिन भर में ₹3500 टूटा, ₹1.30 लाख रह गई कीमत; चांदी ₹6600 लुढ़की, कहां पहुंचे दाम?
सोने के इतिहास से पता चलता है कि इसमें समय-समय पर गिरावट आना आम बात है, लेकिन 25 प्रतिशत की गिरावट ऐतिहासिक औसत की तुलना में काफी बड़ी है। पिछली बार हुई रिकवरी से हमें एक अंदाजा मिल सकता है, लेकिन यह इस बात की गारंटी नहीं है कि आगे क्या होगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।