सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold-Silver Prices Crash: वेडिंग सीजन से पहले सोने-चांदी में भारी गिरावट, 14 महीने के निचले स्तर पर भाव; और गिरेंगी कीमतें?

Published: Wed, 18 Nov 2026 11:49 AM (IST)

बुलियन मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है, जिससे MCX पर सोना ₹1,31,741 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,69,597 प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

  2. डॉलर की मजबूती और फेड के रुख से दबाव बढ़ा।

  3. एक्सपर्ट्स ने सोने में और गिरावट की आशंका जताई।

नई दिल्ली। बुलियन मार्केट में आज हाहाकार मचा हुआ है क्योंकि सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट है। दरअसल, डॉलर के मजबूत होने, ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी, उम्मीद से अधिक अमेरिकी महंगाई और फेडरल रिजर्व के सख्त रुख के संकेतों के बीच सोने की कीमतें 14 महीने के निचले स्तर के करीब पहुंच गई हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 दिसंबर की डिलीवरी के लिए घरेलू सोने का वायदा भाव 1.85 प्रतिशत गिरकर 1,31,741 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि चांदी 2.96 प्रतिशत गिरकर 1,69,597 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। MCX पर हाजिर सोना 1,33,530 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,69,016 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

$3800 के नीचे गोल्ड

इंटरनेशनल गोल्ड स्पॉट (XAUUSD) 1.17 प्रतिशत गिरकर लगभग 3,804 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, और चांदी 2.69 प्रतिशत गिरकर 46 डॉलर प्रति औंस के थोड़ा ऊपर ट्रेड कर रही है। कॉमेक्स (Comex) गोल्ड फ्यूचर्स 1.66 प्रतिशत गिरकर 3,800 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, और चांदी 1.30 प्रतिशत गिरकर 46 डॉलर प्रति औंस (22:08 GMT) पर आ गई, जो इसके पिछले क्लोजिंग भाव से कम है।

क्या और गिरेंगी कीमतें?

कमोडिटी मार्केट एक्सपर्ट अनुज गु्प्ता ने कहा, दिसंबर में होने वाली फेडरल रिजर्व की बैठक और उसमें ब्याज दरों को लेकर होने वाले एलान के चलते सोने-चांदी में गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल, इंटरनेशनल मार्केट में सोना 3800 डॉलर के नीचे आ गया है और इसके 3200-3400 डॉलर तक पहुंचने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

अनुज गुप्ता ने कहा कि ऐसे में भारतीय बाजार में सोने की कीमतें 1,20,000 तक आ सकती हैं। मार्च 26 में घरेलू बाजार में सोने की कीमतें 129595 रुपये थीं। अगर यह लेवल टूटता है तो गोल्ड में और बिकवाली हावी हो सकती है।

डॉलर की मजबूती से गिरा सोना

अमेरिकी डॉलर में मामूली बढ़त सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव डाल सकती है, जिससे डॉलर में आंकी जाने वाली कीमती धातुएं महंगी हो सकती हैं। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई की चिंताएं कम हो सकती हैं, जिससे कुछ राहत मिल सकती है। साथ ही, इससे अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और बढ़ोतरी की उम्मीदें भी सीमित हो सकती हैं। निवेशक आगे की दिशा समझने के लिए ट्रेजरी यील्ड और फेड के आगामी संकेतों पर भी नजर रखेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।