Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोना-चांदी की कीमतों का 'पाकिस्तान Vs भारत' मुकाबला! किसने मारी बाजी? जाने कहां कितना है दाम

    Updated: Sun, 20 Jul 2025 01:19 PM (IST)

    पाकिस्तान में महंगाई (Inflation in Pakistan) की मार के बीच सोने और चांदी के दामों (Gold Silver Price in Pakistan) को लेकर लोगों में उत्सुकता है। 20 जुलाई को 24 कैरेट सोने का दाम 308650 पाकिस्तानी रुपये था जो भारतीय मुद्रा में ₹93294 है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 282929.167 PKR था जो भारतीय मुद्रा में ₹85520.13 होता है।

    Hero Image
    पाकिस्तान में कितना है सोने और चांदी का रेट

    नई दिल्ली। पाकिस्तान में अकसर महंगाई (Inflation in Pakistan) को लेकर हाहाकार मचा रहता है। वहां खाने-पीने की चीजों से लेकर पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel Price in Pakistan) तक की कीमतें बहुत ऊंचीं हैं। मगर क्या आपने कभी पढ़ा या सुना कि पाकिस्तान में सोने-चांदी का रेट (Gold Silver Price in Pakistan) कितना है? अगर नहीं तो आज हम आपको यहां बताएंगे कि पाकिस्तान में सोने-चांदी का रेट कितना है। साथ ही जानेंगे कि भारत के मुकाबले पाकिस्तान में सोना-चांदी महंगा है या सस्ता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये भी पढ़ें - Richest Self-Made Woman: गुजराती लेडी का दुनिया में बजा डंका, अपने दम कर कमाए ₹32000 करोड़, ऐसे मिला आइडिया

    24 कैरेट Gold का रेट

    20 जुलाई को पाकिस्तान में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 3,08,650 पाकिस्तानी रुपये (PKR) है। भारतीय ₹1 इस समय 3.31 PKR के बराबर है। इस तरह 3,08,650 PKR भारतीय करेंसी में ₹93294 बनेंगे

    यानी भारतीय करेंसी में पाकिस्तान में 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹93,294 है।

    वहीं भारत में इस समय 24 कैरेट गोल्ड का रेट ₹98243। यानी भारतीय करेंसी में अगर तुलना करें तो पाकिस्तान में सोना सस्ता है।

    22 कैरेट Gold का रेट

    • 20 जुलाई को पाकिस्तान में 22 कैरेट गोल्ड का रेट 2,82,929.167 PKR है
    • 2,82,929.167 PKR भारतीय करेंसी में ₹85,520.13 बनेंगे
    • इस तरह भारतीय करेंसी में पाकिस्तान में 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट ₹85,520.13 है
    • भारत में इस समय 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट ₹89267 है

    पाकिस्तान में चांदी का रेट (Silver Rate in Pakistan)

    • 20 जुलाई को पाकिस्तान में 1 किलो चांदी का रेट 3,50,060 PKR है
    • 3,50,060 PKR भारतीय करेंसी में ₹1,05,811.57 बनेंगे
    • इस तरह भारतीय करेंसी में पाकिस्तान में 1 किलो चांदी का रेट ₹1,05,811.57 है
    • भारत में इस समय 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड का रेट ₹1,12,700 है

    इन कीमतों के आधार पर देखें तो भारतीय करेंसी के हिसाब से पाकिस्तान में सोने और चांदी का दाम भारत के मुकाबले कम है।