Dhanteras Gold Purchase: कहीं धनतेरस पर आप तो नहीं खरीद रहे 'खोटा' सोना? ऐसे करें असली-नकली गोल्ड की पक्की पहचान
Dhanteras Gold Purchase: धनतेरस पर सोना खरीदते समय असली और नकली की पहचान करना महत्वपूर्ण है ताकि आप ठगी से ...और पढ़ें

हॉलमार्क देखकर सोने की शुद्धता की जांच करें।
HighLights
हॉलमार्क देखकर सोने की शुद्धता की जांच करें।
नाइट्रिक एसिड टेस्ट से सोने की प्योरिटी का पता लगाएं।
विनेगर टेस्ट भी असली-नकली सोना पहचानने में मदद करता है।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Dhanteras Gold Purchase: त्योहारी अवसर पर भारत के लोग सोना खरीदना पसंद करते हैं। 6 नवंबर को धनतेरस का त्योहार है। इस दिन सोने और चांदी की बिक्री बढ़ जाती है। बहुत से लोग धनतेरस के मौके पर गोल्ड ज्वैलरी खरीदते हैं। लेकिन जरूर जो ज्वेलरी आप खरीदी जा रही है, वह असली सोने से बनी हो। कई बार दुकानदार आपको झांसा देकर नकली गोल्ड बेच देता है, वो भी असली गोल्ड की कीमत पर।
इसलिए अगर आप कभी भी गोल्ड ज्वेलरी खरीदने जाएं तो आपको ये जरूर चेक करना चाहिए कि जो ज्वेलरी आप ले रहे हैं उसमें असली सोना कितना है। इसके साथ ही ये जांचें कि क्या वह ज्वेलरी सच में गोल्ड से ही बनी है या नहीं।
हम सब जानते हैं कि सोने की कीमत उसकी प्योरिटी के हिसाब से तय की जाती है। गहनों की कीमतों हमेशा सोने की प्योरिटी के हिसाब से तय होती है। 24 कैरेट गोल्ड ज्यादा महंगा होता है, फिर 22 और उसके नीचे 18 कैरेट। इसलिए सोना खरीदते समय हमें उसकी पहचान जरूर करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि आप कैसे आसानी से ये पहचान कर सकते हैं कि सोना असली है या नकली।
इन तरीकों से पहचान करें सोना असली या नकली?
अगर आप सोने के आभूषण खरीद रहे हैं तो आपको हॉलमार्क जरूर चेक करना चाहिए। ज्वेलरी पर दुकानदारों को BIS का निशान लगाना अनिवार्य है। इसमें कैरेट और ज्वेलर का आइडेंटिफिकेशन मार्क होता है। इसलिए कोई भी ज्वेलरी खरीदने से पहले इसे जरूर चेक करें। वहीं, अगर आप ये चेक करना चाहते हैं कि सोना असली है या नकली तो उसके लिए आप नीचे दिए गए तरीकों में से किसी भी तरीके के इस्तेमाल करके सोने की शुद्धता का पता लगा सकते हैं।
- एसिड टेस्ट
- विनेगर टेस्ट
एसिड टेस्ट के जरिए पता करें सोना असली या नकली
सोने की शुद्धता को टेस्ट करने का एसिड टेस्ट सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका है। कहते हैं कि इसकी एक्यूरेसी अन्य तरीकों से ज्यादा है। इसके लिए आपको नाइट्रिक एसिड की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद आपको सोने को पत्थर पर रगड़े। रगड़ने के बाद खरोंच वाली जगह पर नाइट्रिक एसिड डाले। अगर कुछ रिएक्शन हुआ तो समझ लीजिए आपके पास जो गोल्ड है वह प्योर नहीं है। क्योंकि प्योर गोल्ड नाइट्रिक एसिड से रिएक्ट नहीं करता। एसिड डालने के बाद अगर ज्वेलरी का कलर बदल जाए तो इसका यह मतलब होगा कि उसमें सोने के साथ अन्य धातु भी मिक्स है।
विनेगर से भी जां सकते हैं सोना असली या नकली
एसिड टेस्ट के अलावा आप विनेगर के जरिए भी जांच सकते हैं कि सोना असली है या नकली। जिस तरह से एसिड टेस्ट के दौरान आपने सोने को हल्का सा खुरेदा था, उसी प्रकार फिर से खुरेदिए और इसके बाद विनेगर डाले। अगर सोना असली होगा तो उस खुरेदी वाली जगह पर कोई बदलाव नहीं होगा। रंग जैसा है वैसा ही रहेगा। वहीं, अगर सोना नकली होगा या उसकी प्योरिटी कम होगी तो खुरेदी गई जगह का रंग बदल जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।