सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में होने जा रहा रहा अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन, आपके खेत का चावल भी जा सकता है विदेश, कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:55 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2026 07:14 PM (IST)

दिल्ली में 23-25 अक्टूबर 2026 को भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन (BIRC 2026) का आयोजन होगा, जिसका उद्देश्य भारतीय चावल को ...और पढ़ें

दिल्ली में होने जा रहा birc सम्मेलन

दिल्ली में होने जा रहा birc सम्मेलन

HighLights

  1. दिल्ली में 23-25 अक्टूबर 2026 को BIRC सम्मेलन का आयोजन।

  2. भारतीय चावल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देना मुख्य लक्ष्य।

  3. किसानों को वैश्विक खरीदारों से जुड़ने का मिलेगा सुनहरा अवसर।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| दिल्ली में अक्टूबर महीने में भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन (Bharat International Rice Conference 2026) का आयोजन होने जा रहा है। जहां देश-विदेश के चावल एक्सपोर्टर, इंपोर्टर, कारोबारी, पॉलिसी मेकर, रिसर्च साइंटिस्ट और कृषि क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिक एक मंच पर जुटेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय चावल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ावा देना, नए खरीदारों से संपर्क बढ़ाना और चावल उद्योग में तकनीक व टिकाऊ खेती को प्रोत्साहित करना है।

धान की खेती करने वाले किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (FPO), चावल मिल संचालकों और कृषि कारोबार से जुड़े उद्यमियों के लिए भी यह आयोजन उपयोगी हो सकता है।

कब और कहां होगा सम्मेलन?

भारत अंतरराष्ट्रीय चावल सम्मेलन (BIRC 2026) का आयोजन 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। भारतीय चावल निर्यातक महासंघ (Indian Rice Exporters' Federation- IREF) इस आयोजन का प्रमुख आयोजक है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, सम्मेलन में 120 से अधिक देशों की भागीदारी और करीब 30,000 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। इसमें चावल की विभिन्न किस्मों, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, बाजार की मांग और चावल उद्योग से जुड़ी तकनीकों पर चर्चा होगी।

किसानों को क्या फायदा हो सकता है?

  • अंतरराष्ट्रीय खरीदारों तक पहुंचने का मौका
  • बासमती और गैर-बासमती चावल की मांग समझने का मौका
  • खेती और कारोबार की नई तकनीक प्रोसेसिंग और पैकेजिंग की जानकारी
  • चावल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान की जानकारी

रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.birc.in पर विजिट करें।
  • यहां विजिटर, Exhibitor या बायर्स के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर, देश और ईमेल आईडी जैसी जानकारी भरें।
  • अगले फेज में अपने उद्योग या व्यवसाय से जुड़ी जानकारी और जरूरी घोषणाएं पूरी करें।
  • ईमेल पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) से वेरिफिकेशन करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

रजिस्ट्रेशन से पहले किसान क्या तैयारी करें?

अगर आप किसान हैं और BIRC सम्मेलन में जाने की योजना बना रहे किसान और FPO प्रतिनिधि अपने साथ धान या चावल की किस्म, उत्पादन की मात्रा, गुणवत्ता, उपलब्ध स्टॉक और बिक्री से जुड़ी जानकारी तैयार रखें। अगर उनका उद्देश्य कारोबारियों से संपर्क बनाना है, तो अपने उत्पाद की जानकारी और संपर्क विवरण भी साथ रखें।