Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी में भारी गिरावट, ₹5400 तक गिरे दाम; डॉलर-तेल और वैश्विक तनाव ने कैसे गिराईं कीमतें?
Gold Silver Price Crash: दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई ...और पढ़ें

सोने-चांदी में भारी गिरावट, ₹5400 तक गिरे दाम; डॉलर, तेल और ग्लोबल तनाव ने कैसे गिराईं कीमतें?

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट (gold silver price crash) देखने को मिली है। सोना 900 रुपए सस्ता होकर 1,56,100 रुपए (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी में और बड़ी गिरावट आई और यह 5,300 रुपए (silver price crash) लुढ़ककर 2,50,000 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
ये कीमतें सभी टैक्स समेत हैं। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,55,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत में यह गिरावट कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण आई है। बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलती परिस्थितियों का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है।
डॉलर और कच्चे तेल ने कैसे गिराई कीमत?
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने सोने की मांग को प्रभावित किया है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो सोना निवेशकों के लिए कम आकर्षक हो जाता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो वहां भी चांदी करीब 2% गिरकर 76.37 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि सोना मामूली कमजोरी के साथ 4,738.40 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
US-Iran और होर्मुज भी बड़ी वजह
इसके अलावा, अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत में ज्यादा प्रगति न होना और होर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास बढ़ते तनाव से बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। साथ ही, अमेरिकी 10-वर्षीय बॉन्ड का प्रतिफल भी बढ़कर 4.32% हो गया है, जिससे सोने जैसे सुरक्षित निवेश की चमक थोड़ी फीकी पड़ गई है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।