सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Gold Silver Price: सोने की कीमतों में फिर लगी आग, चांदी ₹2.40 लाख पर टिकी; फेड और ट्रंप के फैसले से मचेगी हलचल?

Published: Mon, 17 Aug 2026 08:25 PM (IST)

Gold Silver Price Today: सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोना 600 रुपए महंगा होकर 1,56,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी का भाव 2,40,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रहा। अंतरराष्ट्रीय बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर क्या हैं ताजा रेट? 

सोने की कीमतों में फिर लगी आग, चांदी ₹2.40 लाख पर टिकी

सोने की कीमतों में फिर लगी आग, चांदी ₹2.40 लाख पर टिकी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| कमजोर अमेरिकी डॉलर और मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के सराफा बाजार में सोमवार को सोना 600 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया। जिससे 99.9% शुद्धता वाले यानी 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,56,800 रुपए (gold silver price) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,56,200 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ और सभी करों सहित इसका भाव लगातार दूसरे सत्र में 2,40,000 रुपए (silver price today) प्रति किलोग्राम पर स्थिर बना रहा।

MCX और Comex पर कहां पहुंचे ताजा रेट?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना 1649 रुपए महंगा होकर 1,56,156 रुपए (gold rate today) प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान यह 1,54,506 रुपए पर बंद हुआ था। वहीं चांदी 2776 रुपए हुई और कीमत 2,38,700 रुपए (silver rate today) प्रति किलो हो गई।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं में बढ़त देखने को मिली। हाजिर सोना (Spot Gold) करीब 1 फीसदी उछलकर 4481 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 1.90 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 66 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार करती दिखी।

यह भी पढ़ें- Gold Investment: सोना मजबूत, चांदी में बड़ा मौका लेकिन उतार-चढ़ाव भी ज्यादा; किसमें निवेश करना सबसे सही?

कीमतों में उछाल पर क्या बोले एक्सपर्ट्स?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) के कमोडिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि कमजोर अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आक्रामक बढ़ोतरी की संभावना कम होने और डॉलर के कमजोर पड़ने से सोने को बड़ा सपोर्ट मिला है। पिछले हफ्ते आए नरम महंगाई आंकड़ों, कमजोर रोजगार और रिटेल बिक्री के आंकड़ों ने डॉलर पर दबाव बनाए रखा, जिससे सराफा मांग में सुधार हुआ।

US-Iran के बीच सीजफायर की डेडलाइन खत्म!

मिराए एसेट शेयरखान (Mirae Asset ShareKhan) के कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह का कहना है कि डॉलर की कमजोरी और कच्चे तेल के सीमित दायरों के कारण स्पॉट गोल्ड 4450 डॉलर प्रति औंस के ऊपर कारोबार कर रहा है और इसका पॉजिटिव रुझान जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, भू-राजनीतिक तनाव बना हुआ है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ईरान पर 2018 से लागू 2,200 प्रतिबंधों के अलावा तेहरान के बंदरगाहों की नाकेबंदी समेत और भी आर्थिक प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, 60 दिनों के अमेरिका-ईरान सहमति पत्र (MoU) सीजफायर की मियाद भी सोमवार को खत्म हो रही है।"

सोने-चांदी में जारी रह सकती है तेजी!

कोटक सिक्योरिटीज (Kotak Securities) की कमोडिटी रिसर्च एवीपी कायनात चैनवाला के मुताबिक,

जुलाई के नरम आंकड़ों ने फेडरल रिजर्व द्वारा साल के अंत तक ब्याज दरें स्थिर रखने की उम्मीदों को मजबूत किया है। सितंबर और दिसंबर बैठकों में दरों पर रोक लगने की संभावना बढ़ गई है।"

चैनवाला ने आगाह किया कि दरों पर रोक से सोने-चांदी में तेजी जारी रह सकती है, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz) में तनाव बढ़ने पर महंगाई की चिंताएं इस तेजी पर ब्रेक भी लगा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- चांदी का 4000 साल पुराना इतिहास: गोल्ड नहीं, सिल्वर के दम पर चलती थी दुनिया! कैसे बनी थी भारत की सबसे ताकतवर करेंसी?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।