सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भूल जाइए शेयर मार्केट! PPF से SCSS तक, ये 8 सुरक्षित स्कीम बढ़ाएंगी वेल्थ; मिलेगा 8.6% तक का ब्याज

Published: Thu, 12 Nov 2026 10:44 AM (IST)

यह लेख पीपीएफ, एससीएससी और बैंक एफडी जैसी 8 सुरक्षित निवेश योजनाओं के बारे में बताता है, जो 8.6% तक ...और पढ़ें

भूल जाइए शेयर मार्केट! PPF से SCSS तक, ये 8 सुरक्षित स्कीम बढ़ाएंगी वेल्थ; मिलेगा 8.6% तक का ब्याज

भूल जाइए शेयर मार्केट! PPF से SCSS तक, ये 8 सुरक्षित स्कीम बढ़ाएंगी वेल्थ; मिलेगा 8.6% तक का ब्याज

HighLights

  1. 8 सुरक्षित निवेश योजनाएं, 8.6% तक आकर्षक ब्याज दर।

  2. पीपीएफ, एससीएससी, बैंक एफडी जैसे कई सुरक्षित विकल्प मौजूद।

  3. वरिष्ठ नागरिकों और बेटियों के लिए विशेष योजनाएं उपलब्ध हैं।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप अपने लिए सुरक्षित निवेश (Safe Investment Options) की तरीके खोज रहे हैं? अगर हां, तो ये खबर आपके लिए है। आज के समय में सरकारी, बैंक और पोस्ट ऑफिस की कई सारी ऐसी स्कीम्स हैं, जो सुरक्षित हैं साथ ही यहां 8.60% तक का रिटर्न भी मिल जाता है। ऐसे में आइए आपको आज 8 ऐसी स्कीम्स के बारे में बताते हैं, जो आपकी अच्छी कमाई करवा सकती हैं।

क्या है उन 8 स्कीम्स का नाम?

इन 8 स्कीम्स में बैंक एफडी से लेकर पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट तक शामिल है।

  • सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम
  • सुकन्या समृद्धि खाता
  • बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट
  • RBI फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड
  • नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट
  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट
  • किसान विकास पत्र
  • पब्लिक प्रोविडेंट फंड

कहां मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा?

देखा जाए तो हर स्कीम के अपने-अपने फायदे हैं। कुछ स्कीम विशेष वरिष्ठ नागरिकों के लिए हैं, तो कुछ सिर्फ बेटियों के लिए। वहीं अगर ज्यादा ब्याज की बात करें तो बैंक एफडी पर 8.60% तक का ब्याज मिल सकता है, लेकिन वो निर्भर करता है कि आपने किस बैंक में कितने दिन की एफडी करवाई हैं, क्योंकि हर बैंक एफडी पर अलग अलग ब्याज दर देता है।

स्कीम का नाम ब्याज दर लॉक-इन मुख्य फायदा
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 8.20% 5 साल वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेगुलर इनकम का बेहतरीन जरिया।
सुकन्या समृद्धि खाता 8.20% बेटी के 21 साल की होने तक
10 साल से कम उम्र की बेटी की पढ़ाई और भविष्य के लिए शानदार फंड।
बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट 8.60% तक आमतौर पर 5 साल)
कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल की FD पर सबसे ज्यादा 8.60% तक ब्याज दे रहे हैं।
RBI फ्लोटिंग रेट सेविंग बॉन्ड 8.05% 7 साल
पूरी तरह से सुरक्षित (सरकारी गारंटी) और साल में दो बार ब्याज का भुगतान।
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 7.70% 5 साल
तय समय के लिए सुरक्षित निवेश, साथ ही टैक्स छूट का फायदा (पुरानी टैक्स व्यवस्था में)।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट 7.50% 5 साल
निश्चित अवधि के लिए पैसा जमा करने का सुरक्षित विकल्प।
किसान विकास पत्र 7.50% 115 महीने (9 साल 7 महीने) इसमें आपका पैसा तय समय में दोगुना (2x) हो जाता है।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड 7.10% 15 साल टैक्स का फायदा, कोई भी कर सकता है निवेश

आपके लिए कौन सी स्कीम सही?

अगर आप वरिष्ठ नागरिक है तो सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम आपके लिए बेस्ट है, क्योंकि यहां ब्याज भी काफी अच्छा मिलता है। वहीं अगर आप अपनी बेटी के नाम पर निवेश करना चाहते हैं तो सुकन्या समृद्धि योजना सही हो सकती है, इससे बेटी की शादी तक आपके पास बड़ा फंड तैयार हो जाएगा। लेकिन अगर आप इन दोनों कैटेगरी में नहीं आते हैं और लंबे समय के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो पीपीएफ आपके लिए बहुत बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

 ये भी पढ़ें: ₹1 लाख जमा करने पर बेटी को मिलेंगे करीब ₹48 लाख, सुकन्या समृद्धि योजना में ऐसे बनेगा बड़ा फंड; चेक करें कैलकुलेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।